Fela News Lifestyle Header Banner

बांग्लादेशी एक्ट्रेस शांता पाल कोलकाता में गिरफ्तार, बिना वीजा रह रही थी भारत में

बांग्लादेशी एक्ट्रेस शांता पाल कोलकाता में गिरफ्तार, बिना वीजा रह रही थी भारत में

Last Updated Aug - 02 - 2025, 04:10 PM | Source : Fela News

कोलकाता में बांग्लादेशी एक्ट्रेस शांता पाल को बिना वीजा भारत में रहने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार और राशन कार्ड भी बरामद किए हैं।
बांग्लादेशी एक्ट्रेस शांता पाल कोलकाता में गिरफ्तार
बांग्लादेशी एक्ट्रेस शांता पाल कोलकाता में गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 28 वर्षीय बांग्लादेशी अभिनेत्री शांता पाल को गिरफ्तार किया है। वह भारत में बिना वैध वीजा के रह रही थी और जादवपुर इलाके में एक किराए के फ्लैट में छिपकर रह रही थी।

पुलिस जांच में शांता पाल के पास से दो आधार कार्ड, एक राशन कार्ड, और वोटर ID जैसी भारतीय पहचान पत्र बरामद हुए हैं। साथ ही, उसके पास कई बांग्लादेशी पासपोर्ट, ढाका के एक स्कूल का एडमिट कार्ड और रीजेंट एयरवेज की कर्मचारी पहचान पत्र भी मिले हैं।

शांता पाल बांग्लादेश के बरीसल की निवासी है और लंबे समय से अवैध रूप से भारत में रह रही थी। उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने UIDAI, चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल खाद्य विभाग से संपर्क कर जांच शुरू कर दी है कि आखिर एक विदेशी नागरिक के नाम पर भारतीय दस्तावेज कैसे जारी किए गए। यह मामला न सिर्फ अवैध प्रवास का है, बल्कि फर्जी दस्तावेजों के नेटवर्क की ओर भी इशारा करता है।

 

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More