Header Image

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

Last Updated Aug - 02 - 2025, 12:48 PM | Source : Fela News

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में रानी मुखर्जी को फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।
रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान
रानी मुखर्जी को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान

 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार रानी मुखर्जी को उनकी फिल्म 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' में दमदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस हिंदी फिल्म में रानी ने एक ऐसी मां की भूमिका निभाई थी जो विदेश में अपने बच्चों को वापस पाने के लिए सिस्टम से लड़ती है।

फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है और रानी मुखर्जी ने इसमें अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को छू लिया था। एक मां की मजबूती, दर्द और संघर्ष को जिस संवेदनशीलता से उन्होंने निभाया, उसकी खूब सराहना हुई थी।

यह अवॉर्ड रानी मुखर्जी के करियर के सबसे यादगार पलों में से एक बन गया है और फिल्म इंडस्ट्री में महिला किरदारों की गंभीरता और गहराई को भी एक नई पहचान दिलाता है

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More