Fela News Lifestyle Header Banner

तान्या मित्तल बनेंगी नई नागिन, एकता कपूर ने रखी शर्त

तान्या मित्तल बनेंगी नई नागिन, एकता कपूर ने रखी शर्त

Last Updated Nov - 03 - 2025, 01:10 PM | Source : Fela News

एकता कपूर ने बिग बॉस 19 में बताया कि उनकी नई नागिन प्रियंका चाहर चौधरी हैं, लेकिन अब खबर है कि तान्या मित्तल को भी नई नागिन के रूप में चुना जा सकता है.
तान्या मित्तल बनेंगी नई नागिन
तान्या मित्तल बनेंगी नई नागिन

सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार इस बार काफी दिलचस्प रहा। शो में एकता कपूर ने अपनी नई नागिन की घोषणा की और बताया कि नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी होंगी। इसी बीच उन्होंने यह भी कहा कि तान्या मित्तल भी दूसरी नागिन बन सकती हैं।

मजेदार बात यह रही कि एकता कपूर ने शो में तान्या मित्तल की अमीरी पर मजाक करते हुए कहा – “तान्या, तुम मुझे गोद ले लो।” इस पर तान्या ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया – “अगले जन्म में भगवान इस लायक बनाए कि मैं आपको गोद ले सकूं।” एकता ने हंसते हुए कहा – “अगले जन्म का इंतज़ार क्यों, इसी जन्म में ले लो… मैं एकता मित्तल बन जाऊंगी।”

उनकी इस बात पर सलमान खान और बाकी कंटेस्टेंट्स भी ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे। सलमान ने मजाक में पूछा – “आप तान्या को नागिन क्यों नहीं बना लेतीं?” जिस पर एकता बोलीं – “अगर वो मुझे अडॉप्ट कर ले तो शायद वही अगली नागिन हो।”

बाद में एकता ने बताया कि उनकी एक दोस्त ने नागिन 7 के लिए तान्या मित्तल का नाम सुझाया था। उन्होंने घर में हुए “सपेरा टास्क” के दौरान तान्या से मजाक में हुई बातों के लिए माफी भी मांगी।

Share :

Trending this week

प्रणित मोरे कौन हैं?

Jun - 12 - 2026

 

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों एक ब... Read More

क्राइम थ्रिलर्स को मात देती ये फिल्म

Jun - 11 - 2026

The Narmada Story Review आज के दौर में जब बड़े बजट और स्टारकास्ट वाली फि... Read More

अभिषेक शर्मा डेटिंग माहिरा शर्मा?

Jun - 09 - 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा एक बार... Read More