Header Image

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे कौन था छिपा चेहरा

दिल्ली ब्लास्ट के पीछे कौन था छिपा चेहरा

Last Updated Nov - 12 - 2025, 05:26 PM | Source : Fela News

दिल्ली ब्लास्ट की जांच में एजेंसियों को नए सुराग मिले हैं। शक एक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क पर गहराया है। सुरक्षा एजेंसियां अब ब्लास्ट के पीछे छिपे चेहरे की तलाश में
दिल्ली ब्लास्ट के पीछे कौन था छिपा चेहरा
दिल्ली ब्लास्ट के पीछे कौन था छिपा चेहरा

राजधानी दिल्ली में हुए भयानक धमाके के बाद अब हालात धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं, लेकिन कई सवाल अभी भी अनुत्तरित हैं। धमाके में 10 लोगों की मौत हो चुकीहै, जिनमेंसे 8 कीपहचान हो गई है। बाकी दो शवों की पहचान न हो पाने से जांच टीमों के सामने नए संदेह खड़े हो गए हैं। क्या ये दोनों लाशें आतंकियों की हैं यही अब पुलिस की सबसे बड़ी पड़ताल बन गई है।

दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका बेहद योजनाबद्ध तरीके से किया गया था। जिस इलाके में ब्लास्ट हुआ, वहां एक कार में विस्फोटक रखा गया था। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। मौके से बरामद सबूतों में कुछ इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और तार के टुकड़े मिले हैं, जो यह इशारा करते हैं कि धमाके में रिमोट डिटोनेटर का इस्तेमाल हुआ था।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से मिले अवशेषों को जांचके लिए भेज दिया है। वहीं, 8 मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जा रहे हैं। बाकी दो शवों की हालत इतनी खराब है कि पहचान मुश्किल हो रही है। पुलिस का मानना है कि संभव है ये दोनों लोग वही हों जिन्होंने विस्फोटक लगाने का काम किया हो।

सूत्रों के अनुसार, जांच एजेंसियों को जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन इलाकों में कुछ संदिग्धोंकीआवाजाहीऔरमोबाइल लोकेशन का रिकॉर्ड दिल्ली धमाके से मेल खा रहा है। इस कड़ी को जोड़ने के लिए एनआईए और इंटेलिजेंस ब्यूरो भी शामिल हो गए हैं।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है और कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सरकार ने साफ कहा है कि इस आतंकी हमले के पीछे जो भी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

दिल्ली जैसे संवेदनशील इलाके में यह धमाका सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लोग अब बस एक ही सवाल पूछ रहे हैं ,आखिर कौन था वो, जिसने देश की राजधानी में ऐसा खौफनाक खेल खेला।

 यह भी पढ़ें

डॉक्टरों की आड़ में साजिश क्या चल रहा था व्हाइट कॉलर टेरर का नेटवर्क

Share :

Trending this week

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर, 44 पार पहुंचा तापमान!

May - 25 - 2026

देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है.... Read More

पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही BJP पर AAP का बड़ा हमला!

May - 25 - 2026

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चि... Read More

दिल्ली ब्लास्ट आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

May - 25 - 2026

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में एक बेहद चौंकाने वाला खुल... Read More