Fela News Lifestyle Header Banner

सर्दियों में आईब्रो बढ़ाने के 5 असरदार देसी नुस्खे, आज ही अपनाए

सर्दियों में आईब्रो बढ़ाने के 5 असरदार देसी नुस्खे, आज ही अपनाए

Last Updated Dec - 09 - 2025, 01:54 PM | Source : Fela News

How to Make Thin Eyebrows Thick: आज हम बता रहे हैं 5 आसान घरेलू नुस्खे, जिनसे आप सर्दियों में पतली आईब्रो को बिना ज्यादा खर्चे मोटा और घना कर सकते हैं।
सर्दियों में आईब्रो बढ़ाने के 5 असरदार देसी नुस्खे
सर्दियों में आईब्रो बढ़ाने के 5 असरदार देसी नुस्खे

Eyebrow ko ghana kaise kare: आजकल बालों का झड़ना और पतले होना लोगों के लिए बड़ी चिंता बन गया है। इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और तनाव मुख्य कारण बताए जाते हैं। अब यह समस्या सिर्फ स्कैल्प तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि आईब्रो यानी भौंहों पर भी असर दिखने लगा है। घनी और मोटी आईब्रो लुक को निखारती हैं, लेकिन बाल झड़ने की वजह से भौंहें पतली और कम आकर्षक लगने लगती हैं। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं 5 आसान घरेलू नुस्खे, जिन्हें अपनाकर आप सर्दियों में अपनी पतली आईब्रो को मोटा और घना बना सकती हैं, और इसके लिए ज्यादा खर्च करने की जरूरत भी नहीं।

1. अरंडी का तेल

भौंहों को मोटा बनाने के लिए अरंडी का तेल कारगर माना जाता है। इसमें मौजूद ओमेगा-9 फैटी एसिड और प्रोटीन बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं और झड़ने से रोकते हैं। रात को सोने से पहले हल्के हाथों से इस तेल से भौंहों की मालिश करें और सुबह चेहरे को धो लें। नियमित इस्तेमाल से आईब्रो मोटी और घनी बनती हैं।

2. नारियल तेल

आईब्रो को घना और मोटा करने के लिए नारियल तेल सबसे आसान और असरदार तरीका है। इसमें विटामिन ई और फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं, जो भौंहों को पोषण देते हैं। रात को सोने से पहले रुई पर नारियल तेल लेकर भौंहों पर मालिश करें। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है और आईब्रो शाइनी भी दिखती हैं।

3. प्याज का रस

प्याज का रस आईब्रो को घना बनाने में मदद करता है। इसके लिए ताजा प्याज का रस निकालें और भौंहों पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को फेसवॉश से साफ करें। प्याज में मौजूद सल्फर बालों को मजबूत करता है और तेजी से बढ़ने में मदद करता है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More