Fela News Lifestyle Header Banner

Amla Candy Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी शुगर फ्री आंवला कैंडी आसान तरीका

Amla Candy Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी शुगर फ्री आंवला कैंडी आसान तरीका

Last Updated Oct - 28 - 2025, 01:44 PM | Source : Fela News

Amla Candy Recipe in Hindi: अक्सर लोग आंवला सीधा नहीं खा पाते क्योंकि इसका स्वाद खट्टा होता है, इसलिए आप इसे मजेदार और स्वादिष्ट कैंडी बनाकर खा सकते हैं.
घर पर बनाएं बाजार जैसी शुगर फ्री आंवला कैंडी आसान तरीका
घर पर बनाएं बाजार जैसी शुगर फ्री आंवला कैंडी आसान तरीका

सर्दियों में शरीर को मजबूत रखने और बीमारियों से बचाने के लिए इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें ज़रूरी होती हैं. आंवला एक ऐसा सुपरफूड है जिसमें विटामिन C, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं. यह न सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाता है, बल्कि बालों, स्किन, पाचन और एनर्जी के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है.

लेकिन इसका स्वाद खट्टा होने के कारण बहुत से लोग इसे सीधे नहीं खा पाते. ऐसे में आंवले की शुगर फ्री कैंडी एक बेहतरीन विकल्प है. यह स्वादिष्ट होती है, हेल्दी होती है और लंबे समय तक स्टोर भी की जा सकती है.

शुगर फ्री आंवला कैंडी बनाने की आसान विधि

  • आंवलों को अच्छी तरह धो लें.
  • इन्हें स्टीमर या कुकर में 5-6 मिनट पकाएं ताकि ये नरम हो जाएं और गुठली आसानी से निकल जाए.
  • पका हुआ आंवला निकालकर उसमें गुड़ पाउडर, काला नमक और चाट मसाला मिलाएं. इसे एक दिन के लिए ढककर रख दें.
  • अगले दिन आंवले से निकला पानी छान लें.
  • आंवलों को बटर पेपर पर रखकर एयर फ्रायर में सुखाएं. ठंडा होने पर फिर से गुड़ पाउडर लगाएं.
  • तैयार कैंडी को एयरटाइट जार में स्टोर करें.
  • यह पूरी तरह शुगर फ्री होती है और 2-3 महीने तक सुरक्षित रहती है. रोजाना 1-2 कैंडी खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और पाचन मजबूत होता है.

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More