Last Updated Sep - 13 - 2025, 03:57 PM | Source : Fela News
चेहरे को चमकदार बनाने के लिए लोग अक्सर पार्लर जाकर क्लीनअप या फेशियल करवाते हैं, लेकिन इनसे असर कुछ समय तक ही रहता है। अगर आप बिना साइड इफेक्ट के लंबे समय तक नि
फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और हर कोई चाहता है कि त्यौहारों पर उसका चेहरा ग्लो करे। ज्यादातर लोग इसके लिए पार्लर जाकर फेशियल और क्लीनअप कराते हैं, लेकिन ये असर कुछ दिनों तक ही रहता है और जेब भी ढीली हो जाती है। दूसरी तरफ, अगर आप सोचते हैं कि घर पर बैठे-बैठे त्वचा का ख्याल रखने की जरूरत नहीं है, तो ये सोच भी पूरी तरह सही नहीं है।
दरअसल, स्किन केयर सिर्फ बाहर जाने के लिए नहीं, बल्कि खुद का ख्याल रखने के लिए जरूरी है। त्योहार तो बस एक अच्छा बहाना हैं थोड़ी खुद की देखभाल करने का। अब पार्लर में पैसा खर्च करने की बजाय आप घर पर ही आसान और असरदार नुस्खा आजमा सकते हैं।
घर पर बनाएं ग्लो मास्क
पार्लर जैसी चमक पाने के लिए अब आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इस होममेड मास्क से आपकी त्वचा बिना साइड इफेक्ट्स के दमकने लगेगी और खर्च भी कम होगा।
ज़रूरी सामग्री
बेसन
चंदन पाउडर
शहद
नींबू का रस
(सभी चीज़ें अपनी ज़रूरत के हिसाब से लें)
बनाने का तरीका
एक कटोरी में बेसन और चंदन पाउडर लें। इसमें शहद और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका होममेड ग्लो मास्क तैयार है।
इस्तेमाल कैसे करें?
हर रविवार नहाने से पहले इस मास्क को चेहरे पर 15 मिनट लगाएं और फिर सादे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग हो जाएगी।