Fela News Lifestyle Header Banner

बाजार की अदरक में केमिकल ? खरीदने से पहले ऐसे पहचानें असली अदरक ।

बाजार की अदरक में केमिकल ? खरीदने से पहले ऐसे पहचानें असली अदरक ।

Last Updated Feb - 04 - 2026, 11:46 AM | Source : Fela News

बाजार में बिक रही चमकदार अदरक कई बार केमिकल से धोई जाती है। रंग, गंध, बनावट और छिलके के आधार पर असली और मिलावटी अदरक की पहचान आसान है।
बाजार की अदरक में केमिकल ?
बाजार की अदरक में केमिकल ?

सर्दियों में अदरक का इस्तेमाल लगभग हर घर में बढ़ जाता है। चाय से लेकर सब्जियों और काढ़े तक, अदरक स्वाद के साथ सेहत भी सुधारती है। इसमें मौजूद जिंजरोल जैसे बायोएक्टिव कंपाउंड पाचन को बेहतर बनाते हैं, सूजन कम करते हैं और सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं। लेकिन बाजार में अब अदरक भी मिलावट से अछूती नहीं रही है। कई जगहों पर अदरक को चमकदार और आकर्षक दिखाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

विशेषज्ञों के अनुसार, अदरक में सीधे केमिकल इंजेक्ट नहीं किया जाता, बल्कि फसल काटने के बाद इसे सल्फ्यूरिक एसिड या ब्लीचिंग एजेंट के घोल में डुबोकर साफ किया जाता है। इससे अदरक का बाहरी छिलका बेहद साफ, हल्का पीला और चमकदार दिखने लगता है। यही चमक ग्राहकों को आकर्षित करती है, लेकिन यही इसकी सबसे बड़ी पहचान भी है कि अदरक के साथ छेड़छाड़ की गई है। 

असली अदरक की पहचान उसके प्राकृतिक रूप से होती है। बिना केमिकल वाली अदरक का रंग हल्का भूरा या मटमैला होता है। इसका छिलका थोड़ा खुरदुरा होता है और कई बार उस पर मिट्टी भी लगी मिल सकती है। इसके विपरीत, केमिकल से धोई गई अदरक का छिलका बेहद साफ, चिकना और असामान्य रूप से चमकदार होता है। अगर अदरक देखने में जरूरत से ज्यादा साफ-सुथरी लगे, तो सावधान हो जाना चाहिए। 

अदरक खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर भी जांचा जा सकता है। ताजा और प्राकृतिक अदरक सख्त और ठोस महसूस होती है। जबकि केमिकल में डुबोई गई या पुरानी अदरक अक्सर मुलायम या स्पंजी लगती है। यह संकेत हो सकता है कि अदरक को लंबे समय तक स्टोर रखने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया गया है। 

सूंघकर पहचान करना भी एक कारगर तरीका है। असली अदरक में तेज, तीखी और ताजगी भरी खुशबू आती है। यदि अदरक से अजीब या हल्की केमिकल जैसी गंध आए, तो उसे खरीदने से बचना चाहिए। जरूरत पड़ने पर अदरक का छोटा टुकड़ा तोड़कर उसकी गंध जांची जा सकती है। 

कई बार बाजार में अदरक जैसी दिखने वाली दूसरी जड़ों को भी अदरक बताकर बेचा जाता है। इसलिए अदरक को तोड़कर उसका रेशा और गंध देखना जरूरी है। असली अदरक अंदर से हल्की पीली और रेशेदार होती है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि अदरक खरीदते समय उसकी प्राकृतिक बनावट पर ध्यान दें, न कि उसकी चमक पर । घर लाने के बाद अदरक को अच्छी तरह पानी से धोना भी जरूरी है, ताकि सतह पर मौजूद किसी भी रसायन का असर कम हो सके। 

अदरक सेहत के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन मिलावटी अदरक फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। थोड़ी सी सावधानी और सही पहचान से आप केमिकल वाली अदरक से खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। 

यह भी पढ़े 

कम बजट से परेशान…100 ग्राम प्रोटीन वाला शाकाहारी मील प्लान

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More