Fela News Lifestyle Header Banner

सुबह इन चीजों से करें परहेज, वरना पूरा दिन बिगड़ सकता है

सुबह इन चीजों से करें परहेज, वरना पूरा दिन बिगड़ सकता है

Last Updated Nov - 21 - 2025, 03:37 PM | Source : Fela News

सुबह समोसा, कचोरी, पराठे, पकोड़े या पनीर जैसी तली-भुनी चीजें खाने से पाचन बिगड़ सकता है. ज्यादा तेल और मसाले गैस, भारीपन और एसिडिटी बढ़ा देते हैं.
सुबह इन चीजों से करें परहेज
सुबह इन चीजों से करें परहेज

सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है, क्योंकि इससे आपकी ऊर्जा, पाचन और मूड पूरे दिन तक प्रभावित होते हैं. डॉक्टर भी कहते हैं कि सुबह हल्का, पौष्टिक और बैलेंस्ड नाश्ता करना चाहिए ताकि शरीर एक्टिव रहे. लेकिन जल्दीबाजी या स्वाद के चक्कर में कई लोग ऐसी चीजें खा लेते हैं जो पाचन बिगाड़ देती हैं और गैस, एसिडिटी व थकान बढ़ा देती हैं. इसलिए ये जानना ज़रूरी है कि सुबह किन चीजों से दूर रहना चाहिए.

सुबह के नाश्ते में भूलकर भी न खाएं ये चीजें:

1. खाली पेट तला-भुना खाना न खाएं

समोसा, कचोरी, पराठे, पकोड़े या पनीर जैसी तली-भुनी चीजें सुबह पेट भारी कर देती हैं. ज्यादा तेल और मसाले गैस व एसिडिटी बढ़ा देते हैं. बेहतर है कि दलिया, पोहा या इडली-सांभर जैसे हल्के विकल्प चुनें.

2. खाली पेट चाय या कॉफी न पिएं

सुबह उठते ही चाय/कॉफी पीने से पेट में एसिडिटी बढ़ती है, जिससे जलन, गैस और डिहाइड्रेशन हो सकता है. दूध और चीनी वाली चाय- कॉफी खाली पेट नुकसान करती है.

3. जंक फूड से दूरी बनाएं

सुबह बर्गर, पिज्जा, नूडल्स जैसे जंक फूड खाने से दिन खराब हो सकता है. इनमें फाइबर कम और तेल-नमक ज्यादा होता है, जिससे पाचन बिगड़ता है और वजन बढ़ता है.

4. खाली पेट खट्टे फल न खाएं

संतरा, नींबू, अनानास, टमाटर जैसे खट्टे फल खाली पेट एसिडिटी बढ़ाते हैं और सीने में जलन हो सकती है. सुबह पाचन तंत्र कमजोर होता है, ऐसे में इन्हें नहीं खाना चाहिए.

5. मीठा नाश्ता अवॉइड करें

पेस्ट्री, केक और मीठे सीरियल खाली पेट खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़कर फिर गिर जाता है. इससे थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन बढ़ता है.

6. सुबह ठंडा दही न खाएं

ठंडा दही सुबह पाचन धीमा कर देता है और गैस या एसिडिटी बढ़ा सकता है, खासकर जिनका पाचन कमजोर हो.

7. कोल्ड ड्रिंक और सोडा न पिएं

सुबह कोल्ड ड्रिंक या सोडा पीने से पेट में गैस और जलन बढ़ती है. खाली पेट ये आंतों को नुकसान पहुंचा सकता है.

ये भी पढ़ें: 

Kitchen Hacks: सर्दियों में मटर कैसे रखें ताज़ा? जानें आसान स्टोरेज टिप्स

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More