Header Image

Bael Murabba Recipe: गर्मी में ठंडक देगा बेल का मुरब्बा, घर पर बनाने का आसान तरीका जानें

Bael Murabba Recipe: गर्मी में ठंडक देगा बेल का मुरब्बा, घर पर बनाने का आसान तरीका जानें

Last Updated Mar - 30 - 2026, 04:39 PM | Source : Fela News

गर्मियों में बेल शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसका शरबत तो आम है, लेकिन आप घर पर बेल का मुरब्बा भी बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है।
गर्मी में ठंडक देगा बेल का मुरब्बा
गर्मी में ठंडक देगा बेल का मुरब्बा

गर्मियों में मिलने वाला बेल फल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे क्विंस, वुड एप्पल या स्टोन एप्पल जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। शिव पूजा में इस्तेमाल होने वाले बेल के पेड़ की पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं।

बेल को पोषक तत्वों का खजाना कहा जाता है। इसमें एल्कलॉइड, फ्लेवोनोइड और फेनोलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक जैसे मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। यह दस्त को नियंत्रित करने, लिवर को स्वस्थ रखने और डायबिटीज में मददगार माना जाता है।

बेल का मुरब्बा बनाने के लिए सामग्री

बेल का मुरब्बा बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती। इसके लिए करीब 1 किलो पका हुआ बेल, 1 किलो मिश्री (या स्वाद अनुसार चीनी), जरूरत के मुताबिक पानी और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर चाहिए।

ऐसे बनाएं बेल का मुरब्बा

  • सबसे पहले बेल को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसका छिलका सख्त होता है, इसलिए इसे हल्के से तोड़कर अंदर का गूदा निकाल लें। इसके बाद बेल को छोटे-छोटे टुकड़ों या स्लाइस में काट लें।
  • अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें बेल के टुकड़ों को स्टीम करें। लगभग 8 से 10 मिनट में बेल नरम हो जाएगा। इसके बाद एक अलग पैन में मिश्री और पानी डालकर गाढ़ी चाशनी तैयार करें।
  • जब चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर डालें और बेल के टुकड़े मिलाकर कुछ मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और मुरब्बे को ठंडा होने दें।
  • तैयार बेल का मुरब्बा कांच के एयरटाइट जार में स्टोर किया जा सकता है। यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है और पूरे गर्मी के मौसम में इसका सेवन किया जा सकता है।
  • इस तरह घर पर बना बेल का मुरब्बा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़े 

Makeup Hacks: गर्मी में भी नहीं पिघलेगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाने के आसान टिप्स जानें

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More