Fela News Lifestyle Header Banner

सांप ने काटा? तुरंत करें ये काम, जानें लक्षण और बचाव

सांप ने काटा? तुरंत करें ये काम, जानें लक्षण और बचाव

Last Updated Sep - 16 - 2025, 01:17 PM | Source : Fela News

सांप के काटने पर तुरंत क्या करें? सांप का काटना खतरनाक हो सकता है। इस दौरान सही सावधानी और उपाय जानकर अपनी जान बचाई जा सकती है। एक्सपर्ट बताते हैं क्या करना चाह
सांप ने काटा? तुरंत करें ये काम
सांप ने काटा? तुरंत करें ये काम

What to eat after snake bite treatment : सांप के काटने की स्थिति गंभीर हो सकती है और बरसात के मौसम में इसकी घटनाएं बढ़ जाती हैं। अगर अचानक सांप दिखे या काटे, तो तुरंत सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है।

सांप दिखने पर क्या करें:

सांप नजर आने पर तुरंत सुरक्षित दूरी बनाएं और शांत रहें। ज्यादातर मामलों में सांप काटने से पहले ही देखा जाता है।

सांप काटने के लक्षण:

सांप के काटने की जगह पर निशान, तेज दर्द, सूजन और जलन दिखाई देती है। कुछ विषैले सांपों के काटने पर मांसपेशियों में कमजोरी, निगलने में कठिनाई या मुंह में अजीब स्वाद जैसे लक्षण भी आ सकते हैं।

सांप काटने पर क्या करें:

घबराकर भागें नहीं।

सुरक्षित जगह पर बैठें या लेट जाएं।

अंगूठी, घड़ी जैसी टाइट चीजें हटा दें।

काटे हुए हिस्से को साबुन और पानी से धोएं।

पट्टी बांधें, लेकिन ब्लड सर्कुलेशन रोकने के लिए ज्यादा टाइट न करें।

पट्टी कैसे बांधें:

काटे हुए हिस्से से ऊपर की तरफ मध्यम टाइट पट्टी बांधें।

यदि पट्टी न हो तो सूती कपड़ा या धोती इस्तेमाल करें।

सांप काटने के बाद न करें:

बहुत टाइट पट्टी न बांधें।

बर्फ न लगाएं।

जख्म को न छेड़

कैफीन या शराब न पिएं।

दर्द कम करने वाली दवाएं न लें।

घरेलू नुस्खे न अपनाएं।

अस्पताल पहुंचना जरूरी:

सांप काटने के तुरंत बाद जितना जल्दी हो, अस्पताल पहुंचें। जहर का असर इस बात पर निर्भर करता है कि कितना जहर शरीर में पहुंचा है।

सांप के प्रकार और लक्षण:

नाग, कोबरा, करैत: न्यूरोलॉजिकल लक्षण, मांसपेशियों में कमजोरी, सांस लेने में कठिनाई।

रसेल वाइपर, पीट वाइपर: ब्लड सिस्टम पर असर, खून पतला होना, नाक, यूरिन और स्टूल में खून।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More