Header Image

Chandra Grahan 2025 होली पर है चंद्र ग्रहण का साया, जानें क्या भारत में किन राशियों को मिलेगा लाभ

Chandra Grahan 2025 होली पर है चंद्र ग्रहण का साया, जानें क्या भारत में किन राशियों को मिलेगा लाभ

Last Updated Mar - 06 - 2025, 12:24 PM | Source : Fela News

Kab lagega chandra grahan: साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगने वाला है. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से
होली पर है चंद्र ग्रहण का साया
होली पर है चंद्र ग्रहण का साया

इस साल रंगो का तयोहार होली 14 मार्च को मनाया जाएगा और इसी दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा। यह चंद्र ग्रहण "ब्लड मून" (लाल चांद) के रूप में दिखेगा। करीब 100 साल बाद इस दिन एक दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, चंद्र ग्रहण के साथ सूर्य भी मीन राशि में प्रवेश करेगा। आइए जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का क्या अर्थ है और इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा।

चंद्र ग्रहण का समय कब से कब तक ? 

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च दिन शुक्रवार को लगने वाला है. भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. इस चंद्र ग्रहण की अवधि 6 घंटे 3 मिनट की होगी. 

भारत में दिखेगा चंद्र ग्रहण? 

साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण जो की होली पर है वो भारत में नहीं दिखाई देगा | यह चंद्र ग्रहण सिर्फ यूरोप, आंशिक ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी-दक्षिण अमेरिका, प्रशांत व अटलांटिक महासागर, उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव सहित एशिया-अफ्रीका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा | 

चंद्र ग्रहण का होली पर कितना असर?  

यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए होली का त्योहार बिना किसी बाधा के मनाया जा सकता है। आप चाहें तो इस दौरान मंत्र जाप, ध्यान और दान करके अपनी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

चंद्र ग्रहण का इन 4 राशियों को हो सकता है लाभ 

साल का पहला चंद्र ग्रहण वृषभ, कर्क, मिथुन और वृश्चिक वालों के लिए शुभ माना जा रहा है. यह चंद्र ग्रहण इन राशियों के अच्छे दिन आने का इशारा दे रहा है. जल्दी ही इन्हें बड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही, इन राशियों को धन प्राप्ति का योग भी बनने जा रहा है, जिससे इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होने वाली है.  

चंद्र ग्रहण का इन 3 राशियों पर बुरा असर 

सिंह – परिवार में विवाद बढ़ सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला नुकसान पहुंचा सकता है। नकारात्मक विचार आ सकते हैं, और धन की कमी से कई काम रुक सकते हैं।  

तुला – चंद्र ग्रहण तुला राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है। खर्चे बढ़ सकते हैं और निवेश में नुकसान हो सकता है। सेहत बिगड़ सकती है, और बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।  

मकर – करियर में चुनौतियां आएंगी और आर्थिक तंगी हो सकती है। संतान को लेकर चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर विरोधी सक्रिय होंगे, जिससे नुकसान उठाना पड़ सकता है। जीवन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

Share :

Trending this week

कॉपर बोतल का पानी बन सकता है जहर!

May - 18 - 2026

Copper Bottle Mistakes: आजकल कॉपर यानी तांबे की बोतल में पानी पीना हेल्... Read More

बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा

May - 18 - 2026

How To Get Glowing Skin Naturally: पूरे हफ्ते की भागदौड़, धूल-मिट्टी, तेज धूप औ... Read More

दूध वाली चाय या ब्लैक टी?

May - 16 - 2026

Milk Tea Or Black Tea Benefits : हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक ... Read More