Fela News Lifestyle Header Banner

15 दिनों बर्फ के पानी में चेहरा डालने से बदलाव

15 दिनों बर्फ के पानी में चेहरा डालने से बदलाव

Last Updated Jan - 08 - 2026, 10:34 AM | Source : Fela News

शुरुआत में यह तरीका थोड़ा मुश्किल और डरावना लग सकता है, लेकिन कुछ दिनों बाद इसके फायदे दिखने लगते हैं। अगर इसे सही तरीके से और कम समय के लिए किया जाए, तो यह त्व
15 दिनों बर्फ के पानी में चेहरा डालने से बदलाव
15 दिनों बर्फ के पानी में चेहरा डालने से बदलाव

आजकल स्किन केयर में एक आसान और नेचुरल तरीका काफी लोकप्रिय हो रहा है। रोज चेहरे को बर्फ के ठंडे पानी में डालना सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। कई ब्यूटी एक्सपर्ट इसे नेचुरल स्किन ट्रीटमेंट बता रहे हैं। मेकओवर कंटेंट क्रिएटर गुनीत कौर ढिंगरा ने भी 15 दिनों तक यह तरीका अपनाया और अपना अनुभव शेयर किया। उनका कहना है कि शुरुआत में थोड़ा अजीब लगा, लेकिन कुछ दिनों बाद इसके फायदे साफ दिखने लगे। सही तरीके और सीमित समय तक करने पर यह स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।

जब पहली बार चेहरा बर्फ के ठंडे पानी में डाला जाता है, तो शरीर और दिमाग को हल्का झटका लगता है। इससे नींद खुल जाती है और चेहरा तुरंत फ्रेश महसूस करता है। थकान और सुस्ती कम होती है और स्किन में ताजगी आ जाती है।

अगर सुबह आंखों के नीचे सूजन या पफीनेस रहती है, तो ठंडा पानी इसमें राहत दे सकता है। यह ब्लड वेसल्स को सिकोड़ता है, जिससे आंखों के आसपास की सूजन धीरे-धीरे कम होने लगती है। 10 से 15 दिनों में आंखें ज्यादा रिलैक्स और खुली हुई नजर आने लगती हैं।

डार्क सर्कल पूरी तरह खत्म तो नहीं होते, लेकिन रोज ठंडा पानी इस्तेमाल करने से उनमें हल्का सुधार दिख सकता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और आंखों के नीचे का हिस्सा थोड़ा ब्राइट दिखने लगता है।

ठंडा पानी चेहरे की मांसपेशियों को थोड़ी देर के लिए टाइट करता है। इससे स्किन ज्यादा फर्म और टाइट नजर आती है। 15 दिनों के बाद चेहरे की शेप और स्किन की बनावट पहले से बेहतर महसूस हो सकती है।

यह तरीका स्किन के साथ-साथ दिमाग के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। रोज कुछ सेकंड के लिए ठंडे पानी में चेहरा डालना एक तरह का ब्रेक देता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है और दिन की शुरुआत ज्यादा पॉजिटिव लगती है।

हालांकि, इसे जरूरत से ज्यादा नहीं करना चाहिए। चेहरे को एक मिनट से ज्यादा पानी में न रखें और दिन में एक बार करना काफी है। बहुत ज्यादा ठंडा या बर्फ से भरा पानी नुकसान भी कर सकता है, क्योंकि इससे स्किन के नेचुरल ऑयल खत्म हो सकते हैं। सेंसिटिव स्किन, साइनस, अस्थमा, रोसैसिया या एक्जिमा वाले लोग इसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। ठंडे पानी के बाद तुरंत गर्म पानी से चेहरा न धोएं और अगर जलन या लालिमा हो, तो इसे तुरंत बंद कर दें। 

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More