Fela News Lifestyle Header Banner

Divya Dakshin Yatra: IRCTC का धमाका! सिर्फ 15 हजार में घूमें पूरा साउथ इंडिया

Divya Dakshin Yatra: IRCTC का धमाका! सिर्फ 15 हजार में घूमें पूरा साउथ इंडिया

Last Updated Jun - 11 - 2026, 04:37 PM | Source : Fela News

Arunachalam Temple Tour: IRCTC का शानदार धार्मिक टूर पैकेज! सिर्फ एक सफर में दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करें। खाने, रहने और यात्रा की सुविधा के साथ श्रद्धालुओं को मिलेगा यादगार आध्यात्मिक अनुभव।
IRCTC का धमाका!
IRCTC का धमाका!

IRCTC Divya Dakshin Yatra With Arunachalam Package: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ साउथ इंडिया के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन का सपना अब होगा पूरा। IRCTC श्रद्धालुओं के लिए खास ‘दिव्य दक्षिण यात्रा विद अरुणाचलम’ टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें सिर्फ एक सफर में दक्षिण भारत के कई बड़े धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि यात्रा, भोजन, ठहरने और बीमा जैसी सुविधाएं पैकेज में पहले से शामिल हैं।

20 जुलाई से शुरू होगी 9 दिन की आध्यात्मिक यात्रा

यह विशेष यात्रा 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और कुल 8 रात 9 दिन तक चलेगी। भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के जरिए आयोजित होने वाली इस यात्रा में 702 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ट्रेन सिकंदराबाद से रवाना होगी, जबकि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कई प्रमुख स्टेशनों से भी यात्री इसमें सवार हो सकेंगे।

इन प्रसिद्ध मंदिरों के होंगे दर्शन

इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के कई ऐतिहासिक और प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इनमें अरुणाचलेश्वर मंदिर (तिरुवन्नामलाई), नटराज मंदिर (चिदंबरम), श्री रंगनाथस्वामी मंदिर (त्रिची), बृहदेश्वर मंदिर (तंजावुर), रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी अम्मन मंदिर (मदुरै) और कुमारी अम्मन मंदिर (कन्याकुमारी) शामिल हैं। कन्याकुमारी में यात्री विवेकानंद रॉक मेमोरियल भी देख सकेंगे।

सिर्फ इतने रुपये में मिलेगा पूरा पैकेज

IRCTC ने इस यात्रा का किराया बेहद आकर्षक रखा है। स्लीपर क्लास में यात्रा करने वाले यात्रियों को सिर्फ 15,600 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं 3AC और 2AC श्रेणी के लिए क्रमशः 23,100 रुपये और 29,500 रुपये तय किए गए हैं। बच्चों के लिए भी अलग रियायती दरें निर्धारित की गई हैं।

खाने-पीने से लेकर बीमा तक सब शामिल

इस पैकेज में यात्रियों को नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात्रि भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस, ठहरने की व्यवस्था और पूरे सफर में प्रशिक्षित टूर एस्कॉर्ट की सुविधा भी मिलेगी। यानी श्रद्धालुओं को सिर्फ दर्शन और यात्रा का आनंद लेना है, बाकी सारी व्यवस्था IRCTC संभालेगा।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More