Fela News Lifestyle Header Banner

क्या आप टोफू को पनीर समझते हैं? जानिए दोनों में क्या है असली फर्क।

क्या आप टोफू को पनीर समझते हैं? जानिए दोनों में क्या है असली फर्क।

Last Updated May - 10 - 2025, 04:45 PM | Source : Fela News

टोफू एक हेल्दी खाना है जो खासतौर पर वीगन लोगों के लिए पनीर का अच्छा ऑप्शन है। यह चीन से आया है और सोया मिल्क से बनता है। इसे सलाद या साइड डिश में खा सकते हैं।
क्या आप टोफू को पनीर समझते हैं?
क्या आप टोफू को पनीर समझते हैं?

टोफू एक ऐसा खाना है जो प्रोटीन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो वीगन हैं या जिन्हें दूध से बनी चीजें नहीं पचतीं। टोफू चीन से आया है और यह सोया मिल्क से बनाया जाता है। इसे आप पनीर की जगह खा सकते हैं और इससे कई तरह की रेसिपी बनाई जा सकती हैं।

टोफू कैसे बनता है?
टोफू बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन को पानी में भिगोकर पीसा जाता है और फिर इसे उबालकर सोया मिल्क तैयार किया जाता है। फिर इस मिल्क में कुछ खास सॉल्ट मिलाकर इसे गाढ़ा किया जाता है, जैसे दही जमाने के लिए करते हैं। इसके बाद इस गाढ़े मिश्रण को दबाकर टोफू के ब्लॉक बनाए जाते हैं। यह पूरी तरह वीगन होता है, जैसे बादाम या ओट मिल्क।

कैसे रखें स्टोर?
टोफू को खोलने के बाद फ्रिज में रखना जरूरी है। इसे किसी बंद डिब्बे में रखें और 4 से 7 दिन के अंदर इस्तेमाल कर लें। कुछ लोग इसे पानी में डुबोकर रखते हैं जिससे यह ताजा बना रहता है।

कितनी वैराइटी मिलती है?
चीन में टोफू की कई वैराइटी मिलती हैं जैसे टोफू शीट, टोफू नूडल्स, स्मोकी टोफू और अलग-अलग मसालों वाले टोफू। ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

कैसे खा सकते हैं?
टोफू को छोटे टुकड़ों में काटकर हल्का भूनकर सलाद या साइड डिश में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह मांस या पनीर की जगह एक हेल्दी ऑप्शन है।

सेहत के लिए क्यों फायदेमंद?
टोफू कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, सोया प्रोटीन से एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल 3-4% तक कम हो सकता है। इसके अलावा यह दिल की सेहत, हड्डियों, दिमाग और मेनोपॉज से जुड़ी दिक्कतों में भी फायदेमंद माना जाता है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More