Header Image

थोड़ी सी गर्मी में ही पसीने से भीग जाते हैं? आज़माएं ये आसान आयुर्वेदिक उपाय, राहत मिलेगी।

थोड़ी सी गर्मी में ही पसीने से भीग जाते हैं? आज़माएं ये आसान आयुर्वेदिक उपाय, राहत मिलेगी।

Last Updated May - 09 - 2025, 05:33 PM | Source : Fela News

Ayurvedic Remedy for excess sweating: अगर आपको ज्यादा गर्मी लगती है या बहुत पसीना आता है, तो ये आसान आयुर्वेदिक उपाय आपके काम आ सकता है। इससे शरीर गर्मियों में
थोड़ी सी गर्मी में ही पसीने से भीग जाते हैं?
थोड़ी सी गर्मी में ही पसीने से भीग जाते हैं?

How to Stop Sweating: गर्मियों में तेज धूप और बढ़ते तापमान से लोग परेशान हो जाते हैं। कुछ लोगों को तो थोड़ी सी गर्मी में ही बहुत पसीना आने लगता है, जिससे असहज महसूस होता है और कभी-कभी शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है। अगर आपको भी ज़्यादा पसीना आता है, तो ये आसान आयुर्वेदिक तरीका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

इस नुस्खे में खस (वेटिवर) का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक, खस शरीर को ठंडक देने, प्यास बुझाने, थकान दूर करने और टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है। हेल्थ रिपोर्ट्स और रिसर्च भी बताते हैं कि खस की जड़ें पानी को साफ करने और बॉडी को हाइड्रेट रखने में असरदार होती हैं। इससे गर्मियों में कम पसीना आता है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

खस का पानी कैसे बनाएं:

  • खस की जड़ों को अच्छे से धो लें।
  • मिट्टी या कांच के बर्तन में पानी भरें।
  • इसमें खस की जड़ें डालें और बर्तन को ढक दें।
  • इसे 11-12 घंटे ऐसे ही रहने दें।
  • अगली सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं।

ये पानी शरीर को ठंडा रखता है, पाचन में मदद करता है और गर्मी से होने वाली दिक्कतों से राहत देता है।

नोट: यह जानकारी सामान्य सलाह है। कोई भी उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Share :

Trending this week

लेकिन प्रोटीन में कमजोर! जानिए आपकी डाइट सच

May - 27 - 2026

Why Indian Diet Is High In Carbohydrates: दुनियाभर में भारतीय खाने का स्वाद पसंद ... Read More

घर पर बनाएं पुणे की फेमस मैंगो मस्तानी

May - 26 - 2026

भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. ऐसे मौसम में ... Read More

नौतपा में भी ठंडा रहेगा टंकी का पानी

May - 26 - 2026

देशभर में नौतपा की भीषण गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रही ह... Read More