Fela News Lifestyle Header Banner

कच्चा प्याज खाने से बढ़ सकती हैं ये बीमारियां, जानें किन लोगों को रहना चाहिए दूर!

कच्चा प्याज खाने से बढ़ सकती हैं ये बीमारियां, जानें किन लोगों को रहना चाहिए दूर!

Last Updated Apr - 03 - 2026, 03:32 PM | Source : Fela News

खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लोग कच्चा प्याज खाते हैं, लेकिन यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ लोगों को इससे बचना चाहिए।
कच्चा प्याज खाने से बढ़ सकती हैं ये बीमारियां
कच्चा प्याज खाने से बढ़ सकती हैं ये बीमारियां

छोले-भटूरे हो या पाव भाजी, खाने के साथ कच्चा प्याज कई लोगों की थाली का जरूरी हिस्सा होता है। हरी चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार कच्चा प्याज हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता और कुछ लोगों को इसे खाने से बचना चाहिए।

सीनियर डाइटिशियन गीतिका चोपड़ा के मुताबिक, कच्चा प्याज पोषण से भरपूर होता है, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। कच्चा प्याज लो कैलोरी फूड है और इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन C, विटामिन B6, फोलेट और पोटेशियम जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में इसे खाना फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाने में मदद करता है।

लेकिन जिन लोगों को एसिडिटी, GERD (गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफ्लक्स डिजीज) या सीने में जलन की समस्या होती है, उन्हें कच्चा प्याज खाने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कच्चा प्याज पेट की परत को इर्रिटेट कर सकता है, जिससे जलन और असहजता बढ़ सकती है।

इसके अलावा, जिन लोगों को इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS) या गट से जुड़ी संवेदनशीलता होती है, उनके लिए भी कच्चा प्याज परेशानी बढ़ा सकता है। ऐसे लोगों को गैस, पेट फूलना और दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

थायरॉयड के मरीजों को भी कच्चा प्याज सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। अगर वे इसे खाना चाहते हैं, तो एक्सपर्ट्स इसे हल्का पकाकर या पानी में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं, ताकि इसका तीखापन कम हो सके।

आयुर्वेद के अनुसार, जिन लोगों को बवासीर (पाइल्स) की समस्या है, उन्हें भी कच्चा प्याज नहीं खाना चाहिए। इसका तीखापन पाइल्स की समस्या को बढ़ा सकता है और खुजली या जलन की परेशानी बढ़ सकती है। साथ ही, यह पेट में गैस और ब्लोटिंग की समस्या भी बढ़ा सकता है, जिससे कब्ज की दिक्कत हो सकती है।

जो लोग खून पतला करने वाली दवाएं लेते हैं, उन्हें भी कच्चा प्याज खाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। माना जाता है कि यह ब्लीडिंग का खतरा बढ़ा सकता है, इसलिए ऐसे लोगों को डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसके अलावा, जिन लोगों को एलर्जी की समस्या होती है, उन्हें भी कच्चा प्याज खाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। कुछ मामलों में इससे त्वचा पर रैशेज, खुजली या जलन हो सकती है।

कुल मिलाकर, कच्चा प्याज स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर व्यक्ति के लिए नहीं। अगर आपको ऊपर बताई गई समस्याओं में से कोई भी है, तो कच्चा प्याज खाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह लेना जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़े 

Kitchen Tips: किचन के ये छोटे टिप्स बढ़ाएंगे स्वाद, खाना बनेगा लाजवाब

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More