Fela News Lifestyle Header Banner

तेजी से वजन घटाने का ट्रेंड! ये 5 डाइट प्लान बने लोगों की पहली पसंद

तेजी से वजन घटाने का ट्रेंड! ये 5 डाइट प्लान बने लोगों की पहली पसंद

Last Updated Apr - 07 - 2026, 12:30 PM | Source : Fela News

वजन घटाने के लिए हेल्दी डाइट जरूरी है। इसमें कैलोरी या कार्ब्स कंट्रोल कर सही खानपान अपनाया जाता है। जानिए ऐसी 5 पॉपुलर डाइट, जो तेजी से वेट लॉस में मदद करती हैं।
तेजी से वजन घटाने का ट्रेंड!
तेजी से वजन घटाने का ट्रेंड!

आजकल तेजी से वजन कम करने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है, लेकिन एक्सपर्ट मानते हैं कि वेट लॉस एक धीमी प्रक्रिया है, जिसमें नियमितता और धैर्य बेहद जरूरी है। सही खानपान और नियमित वर्कआउट के बिना वजन घटाना आसान नहीं होता। अक्सर लोग लंबे समय तक डाइट और नियमों को फॉलो नहीं कर पाते, इसी वजह से क्विक वेट लॉस के तरीके ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई तरह की डाइट और नुस्खे बताए जाते हैं, जिन्हें लोग तेजी से अपनाते हैं। हालांकि, बिना सही जानकारी के इन डाइट्स को फॉलो करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए किसी भी डाइट को शुरू करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

यह सबसे पॉपुलर डाइट्स में से एक है। इसमें खाने और फास्टिंग का समय तय किया जाता है। आमतौर पर 16 घंटे फास्टिंग और 8 घंटे खाने का समय होता है। यह शरीर की कैलोरी इनटेक को कम करता है और वजन घटाने में मदद करता है।

लो-कार्ब डाइट

इस डाइट में चीनी, ब्रेड, चावल और आलू जैसे कार्बोहाइड्रेट्स को कम कर दिया जाता है। इसके बदले प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को डाइट में शामिल किया जाता है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है, लेकिन इसे सही तरीके से फॉलो करना जरूरी है।

OMAD डाइट

OMAD यानी “वन मील ए डे” डाइट में दिनभर में सिर्फ एक बार खाना खाया जाता है। इसमें लगभग 23 घंटे फास्टिंग होती है। इससे तेजी से कैलोरी कम होती है, लेकिन कमजोरी का खतरा भी रहता है।

कीटो डाइट

कीटो डाइट में कार्ब्स कम और फैट ज्यादा लिया जाता है। इससे शरीर फैट को ऊर्जा में बदलता है और तेजी से वजन घटता है। इस डाइट में फैट की मात्रा ज्यादा और कार्ब्स बहुत कम होते हैं।

VLCD डाइट

Very Low-Calorie Diet में रोजाना 800 से 1000 कैलोरी ही ली जाती है। इससे तेजी से वजन कम होता है, लेकिन इसे डॉक्टर या एक्सपर्ट की निगरानी में ही करना चाहिए।

यह भी पढ़े 

हर दिन रंग बदलने वाला अनोखा पौधा, घर में उगाएं और बढ़ाएं खूबसूरती तुरंत

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More