Fela News Lifestyle Header Banner

Fruits For Women: 25 की उम्र के बाद महिलाओं को ये 5 फल जरूर खाने चाहिए, सेहत को मिलेगा बड़ा फायदा।

Fruits For Women: 25 की उम्र के बाद महिलाओं को ये 5 फल जरूर खाने चाहिए, सेहत को मिलेगा बड़ा फायदा।

Last Updated Mar - 12 - 2025, 11:02 AM | Source : Fela News

Fruits For Women: अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के मुताबिक, महिलाओं को अपनी डाइट में 5 खास फल जरूर शामिल करने चाहिए। ये फल खाने से 25 की उम्र के बाद सेहत
महिलाओं को ये 5 फल जरूर खाने चाहिए
महिलाओं को ये 5 फल जरूर खाने चाहिए


समय के साथ उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रक्रिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर कमजोर हो सकता है, खासकर महिलाओं के लिए। 25 साल की उम्र के बाद महिलाओं में विटामिन B12, विटामिन C, विटामिन D, आयरन और कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।  

इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए, खासकर 25 से 30 साल की उम्र के बीच। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, महिलाओं को अपनी डाइट में ये 5 फल जरूर शामिल करने चाहिए, जो उनकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करेंगे।  

1. चेरी
चेरी 25 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए फायदेमंद होती है। यह हड्डियों की कमजोरी और अर्थराइटिस जैसी समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती है। हफ्ते में कम से कम 4 बार चेरी का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।  

 2. टमाटर  
टमाटर सभी के लिए जरूरी है, खासकर महिलाओं के लिए। इसमें पाया जाने वाला लाइकोपीन त्वचा को हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही, यह फेफड़ों और पेट के कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है।  

3. पपीता
पपीता विटामिन A, विटामिन C, फोलेट और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होता है, जो 25 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए जरूरी हैं। यह दिल की बीमारियों, डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याओं के खतरे को कम करने में मदद करता है।

 4. अमरूद
विटामिन C से भरपूर अमरूद सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और पोटेशियम की कमी पूरी करने में मदद करता है, जिससे हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर में सुधार होता है।  

5. सेब  
सेब पेक्टिन फाइबर का अच्छा स्रोत है, जो पाचन में मदद करता है और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। यह पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है, जिससे वजन को कंट्रोल करना आसान हो जाता है।  

इन 5 फलों को अपनी डाइट में शामिल करके महिलाएं 25 की उम्र के बाद भी सेहतमंद और फिट रह सकती हैं।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More