Fela News Lifestyle Header Banner

Ghee benefits: घी के 7 फायदे और आयुर्वेदिक इस्तेमाल के तरीके

Ghee benefits: घी के 7 फायदे और आयुर्वेदिक इस्तेमाल के तरीके

Last Updated Oct - 14 - 2025, 03:50 PM | Source : Fela News

How to use ghee in Ayurveda: आयुर्वेद में घी इस्तेमाल करने के कई तरीके बताए गए हैं। यहां हम आपको 7 आसान तरीके और उनके फायदे बता रहे हैं।
घी के 7 फायदे और आयुर्वेदिक इस्तेमाल के तरीके
घी के 7 फायदे और आयुर्वेदिक इस्तेमाल के तरीके

How to use ghee in Ayurveda: भारतीय रसोई में घी सदियों से इस्तेमाल होता रहा है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग सिर्फ खाने में ही घी का इस्तेमाल करते हैं। आयुर्वेद में घी के कई और भी उपयोग बताए गए हैं। यहां हम आपको 7 आसान तरीके और उनके फायदे बता रहे हैं।

1. सुबह खाली पेट घी

एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच घी मिलाकर पिएं। इससे पाचन बेहतर होता है, कब्ज कम होता है और पेट की सूखापन और गैस की समस्या दूर होती है।

2. रात को दूध के साथ घी

सोने से पहले आधा या एक चम्मच घी गर्म दूध में मिलाकर पिएं। यह नींद अच्छी करता है, शरीर और दिमाग को आराम देता है।

3. घी से ऑयल पुलिंग

हल्का गुनगुना घी मुंह में रखकर कुल्ला करें। इससे दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं, मुंह की बदबू और दांतों का पीलापन कम होता है।

4. नस्य थेरेपी (नाक में घी डालना)

2-3 बूंद गुनगुना घी नाक में डालें। इससे नाक की नमी बनी रहती है और सूखापन या जलन दूर होती है।

5. नाभि में घी

नाभि पर घी लगाने से पाचन अग्नि मजबूत होती है और गैस, कब्ज या पेट फूलने जैसी समस्याएं कम होती हैं।

6. जोड़ो की मालिश

गरम घी से जोड़ो की मालिश करें। इससे दर्द और जकड़न कम होती है, सूजन घटती है और जोड़ लचीले बनते हैं।

7. जलन या घाव पर

हल्की जलन, कट या फटे होंठ पर घी लगाने से त्वचा जल्दी ठीक होती है और संक्रमण का खतरा कम होता है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More