Fela News Lifestyle Header Banner

गर्मी में गुड़हल को दें सही खाद, खिलेंगे भरपूर फूल

गर्मी में गुड़हल को दें सही खाद, खिलेंगे भरपूर फूल

Last Updated Feb - 27 - 2026, 05:40 PM | Source : Fela News

गर्मी की शुरुआत में गुड़हल के पौधे को सही धूप, पानी और पोषण की जरूरत होती है। सरसों की खली से बनी लिक्विड खाद से पौधा तेजी से बढ़ता है।
गर्मी में गुड़हल को दें सही खाद
गर्मी में गुड़हल को दें सही खाद

गर्मी की शुरुआत गुड़हल के पौधे के लिए बेहद अहम समय होता है। इसी दौरान अगर सही देखभाल और संतुलित पोषण दिया जाए तो पौधा पूरे सीजन बड़े, चमकदार और ज्यादा संख्या में फूल दे सकता है। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका गुड़हल हरा तो है, लेकिन उसमें कलियां नहीं आ रहीं। इसकी मुख्य वजह होती है कम धूप, गलत पानी देने का तरीका या पोषक तत्वों की कमी। सही समय पर कुछ जरूरी कदम उठाकर इस समस्या को दूर किया जा सकता है। 

सबसे पहले समझना जरूरी है कि गुड़हल एक धूप पसंद करने वाला पौधा है। इसे भरपूर रोशनी चाहिए। ध्यान रखें: 

• रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की सीधी धूप मिले। 

• पौधे को छांव या बंद बालकनी में न रखें। 

• धूप मिलने से ही पौधा ऊर्जा बनाता है और नई कलियां तैयार करता है। 

अगर पौधा कमजोर या सुस्त दिख रहा है, तो कटाई-छंटाई बेहद जरूरी है। सूखी, बेजान और अंदर की ओर बढ़ रही टहनियों को काट दें। इससे नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा घना बनता है। साथ ही गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करें, ताकि जड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचे। मिट्टी सख्त हो जाने से जड़ों की ग्रोथ रुक जाती है।  पानी देने में संतुलन सबसे जरूरी है। गर्मी में कई लोग बार-बार पानी डाल देते हैं, जिससे जड़ें सड़ने लगती हैं। सही तरीका यह है: 

• जब गमले की ऊपर की 1 से 1.5 इंच मिट्टी सूखी दिखे, तभी पानी दें। 

• गमले में पानी जमा न होने दें। 

• सुबह के समय पानी देना ज्यादा बेहतर रहता है। 

गर्मी में गुड़हल पर कीटों का हमला भी बढ़ जाता है, खासकर मिलीबग्स और छोटे काले कीड़े। इससे बचाव के लिए: 

• 1 लीटर पानी में लगभग 8ml नीम का तेल मिलाएं। 

• हर 10 दिन में एक बार स्प्रे करें। 

• स्प्रे करते समय पत्तियों के नीचे भी छिड़काव जरूर करें। 

अब बात करते हैं सबसे जरूरी चीज खाद । फूलों की भरमार के लिए पोषण देना जरूरी है। माली सरसों की खली से बनी लिक्विड खाद को बेहद असरदार मानते हैं। 

लिक्विड खाद बनाने का आसान तरीका: 

• 1 लीटर पानी लें। 

• उसमें 100 ग्राम सरसों की खली मिलाएं। 

• बर्तन को ढककर 5 दिन छायादार जगह पर रख दें। 

• 5 दिन बाद घोल को छान लें। 

• इस गाढ़े घोल को 1 लीटर साफ पानी में मिलाकर पतला कर लें। 

खाद को और पोषक बनाने के लिए इसमें: 

• 1 चम्मच इस्तेमाल की हुई चायपत्ती 

• 1 चम्मच केले के छिलके का पाउडर मिला सकते हैं। 

यह मिश्रण पौधे को नाइट्रोजन, पोटैशियम और अन्य जरूरी तत्व देता है, जिससे फूल बड़े और चमकदार आते हैं। खाद डालने का तरीका भी सही होना चाहिए। 

• हर गमले में लगभग 200 ml घोल डालें। 

• मिट्टी हल्की नम होनी चाहिए। 

 महीने में दो बार यह खाद पर्याप्त है। 

अगर आप धूप, पानी, छंटाई कीट नियंत्रण और सही खाद इन पांच बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका गुड़हल पूरे गर्मी के मौसम में फूलों से लदा रहेगा। थोड़ी सी नियमित देखभाल आपके बगीचे को रंगों से भर सकती है।

यह भी पढ़े 

गमलों के लिए परफेक्ट मिट्टी कैसे तैयार करें घर पर

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More