Header Image

Glowing Skin Tips: बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स

Glowing Skin Tips: बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा, अपनाएं ये आसान स्किन केयर टिप्स

Last Updated May - 18 - 2026, 01:34 PM | Source : Fela News

Vitamin C For Skin: पॉल्यूशन, धूप और गर्मी से चेहरा पड़ गया है बेजान? महंगे पार्लर नहीं, बस अपनाइए ये आसान स्किन केयर हैबिट्स और घर बैठे वापस पाएं नैचुरल ग्लो.
बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा
बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा

How To Get Glowing Skin Naturally: पूरे हफ्ते की भागदौड़, धूल-मिट्टी, तेज धूप और घंटों मोबाइल-लैपटॉप स्क्रीन के सामने बैठने का असर सबसे पहले चेहरे पर दिखने लगता है. कई बार आईने में खुद को देखकर ऐसा लगता है जैसे चेहरे की सारी चमक कहीं गायब हो गई हो. खासकर भारत जैसे देश में, जहां गर्मी और पॉल्यूशन दोनों ज्यादा हैं, वहां स्किन जल्दी डल, थकी हुई और बेजान दिखने लगती है. लेकिन राहत की बात ये है कि ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हर बार महंगे पार्लर या ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं होती. कुछ आसान और साइंस बेस्ड स्किन केयर हैबिट्स अपनाकर चेहरे की खोई चमक वापस पाई जा सकती है.

स्किन को ज्यादा रगड़ना क्यों है नुकसानदायक?

कई लोग डल स्किन हटाने के लिए हार्श स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इससे स्किन और ज्यादा डैमेज हो सकती है. अब केमिकल एक्सफोलिएंट्स जैसे AHA और BHA को ज्यादा सुरक्षित और असरदार माना जाता है. ग्लाइकोलिक एसिड, लैक्टिक एसिड और सैलिसिलिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स डेड स्किन सेल्स को धीरे-धीरे हटाते हैं और स्किन को स्मूद बनाते हैं. आजकल स्किन साइकलिंग भी काफी ट्रेंड में है, जिसमें एक रात एक्टिव एसिड्स और दूसरी रात सिर्फ हाइड्रेशन पर फोकस किया जाता है. इससे स्किन बैरियर सुरक्षित रहता है.

नेचुरल ग्लो के लिए एंटीऑक्सिडेंट्स कितने जरूरी?

अगर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए तो एंटीऑक्सिडेंट्स बेहद जरूरी माने जाते हैं. विटामिन C स्किन ब्राइटनेस के लिए सबसे असरदार इंग्रीडिएंट्स में शामिल है. यह पॉल्यूशन और UV रेज से बनने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में मदद करता है, जो स्किन के कोलेजन को नुकसान पहुंचाते हैं. इसके अलावा राइस वॉटर और ट्रानेक्सामिक एसिड जैसे इंग्रीडिएंट्स डार्क स्पॉट्स कम करने और स्किन टोन बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

स्किन को हाइड्रेट रखना क्यों जरूरी?

जब स्किन डिहाइड्रेट हो जाती है तो चेहरा खिंचा-खिंचा और बेजान दिखने लगता है. इसलिए सेरामाइड्स, हायल्यूरोनिक एसिड और नियासिनामाइड जैसे इंग्रीडिएंट्स वाली क्रीम और टोनर इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है. ये स्किन में मॉइस्चर लॉक करते हैं और स्किन माइक्रोबायोम को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

क्या अच्छी नींद भी बढ़ाती है चेहरे का ग्लो?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ग्लोइंग स्किन के लिए अच्छी नींद उतनी ही जरूरी है जितना महंगा स्किन केयर प्रोडक्ट. खराब नींद का असर अगले ही दिन चेहरे पर दिखने लगता है. स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल ब्लड फ्लो को प्रभावित करता है, जिससे चेहरा फीका और थका हुआ दिख सकता है. रात के समय शरीर तेजी से सेल रिपेयर करता है, इसलिए सोने से पहले नाइट क्रीम और रिपेरेटिव प्रोडक्ट्स लगाने की सलाह दी जाती है.

सनस्क्रीन को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

हल्की धूप भी स्किन के कोलेजन को नुकसान पहुंचा सकती है और पिग्मेंटेशन बढ़ा सकती है. इसलिए एक्सपर्ट्स रोजाना SPF 30+ वाला ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं. सबसे जरूरी बात यह है कि चेहरे का ग्लो एक दिन में वापस नहीं आता. सही स्किन केयर, अच्छी नींद और नियमित देखभाल से धीरे-धीरे चेहरे की नेचुरल चमक वापस आने लगती है.

यह भी पढ़े 

Lip Balm Vs Lip Oil: लिप बाम या लिप ऑयल? होंठों के लिए क्या बेहतर विकल्प?

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More