Fela News Lifestyle Header Banner

कंघी करते बाल झड़ते हैं? इस घरेलू पैक से राहत पाएँ

कंघी करते बाल झड़ते हैं? इस घरेलू पैक से राहत पाएँ

Last Updated Jan - 17 - 2026, 11:36 AM | Source : Fela News

Remedies To Stop Hair Fall: बालों की सेहत उनकी नमी और पोषण पर निर्भर करती है। जब बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, तो उनमें ज्यादा उलझन होती है। कंघी करते समय बालो
कंघी करते बाल झड़ते हैं?
कंघी करते बाल झड़ते हैं?

Remedies To Stop Hair Fall: आज के समय में कम उम्र में ही बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। खराब देखभाल और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और झड़ना बढ़ जाता है। बालों की सेहत नमी और पोषण पर निर्भर करती है। जब बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं, तो वे ज्यादा उलझते हैं और कंघी करते समय टूटने लगते हैं। अगर इस समस्या को नजरअंदाज किया जाए, तो गंजापन भी हो सकता है। बाजार के केमिकल वाले प्रोडक्ट्स थोड़े समय के लिए चमक देते हैं, लेकिन बालों को अंदर से नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू हेयर पैक एक बेहतर विकल्प है 

केला और शहद से बनाएं हेयर पैक

पका केला और शहद रूखे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। केले में पोषक तत्व होते हैं, जो बालों को मजबूत और मुलायम बनाते हैं, जबकि शहद बालों में नमी बनाए रखता है। एक पके केले को मसलकर उसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं और इस मिश्रण को जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। इससे बालों को पोषण मिलेगा और रूखापन कम होगा।

हेयर पैक लगाने के बाद बाल कैसे धोएं

पैक लगाने के बाद हल्के हाथों से सिर की मालिश करें और इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद माइल्ड या सल्फेट-फ्री शैम्पू से बाल धो लें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना बेहतर होता है, ताकि बालों की नमी बनी रहे। हफ्ते में एक बार यह उपाय करने से बालों में साफ सुधार नजर आएगा।

यह भी पढ़ें:

भीड़ से दूर छुट्टियों के लिए ये 4 बीच हैं बेस्ट जगह, आज ही करे प्लान

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More