Fela News Lifestyle Header Banner

बाल तेजी से बढ़ाने वाला तेल और घर का हेयर ऑयल

बाल तेजी से बढ़ाने वाला तेल और घर का हेयर ऑयल

Last Updated Oct - 13 - 2025, 02:18 PM | Source : Fela News

Fast hair growth oil in hindi : अगर आप चाहती हैं काले, लंबे और घने बाल, तो ये तेल घर पर बनाएं और लगाएं। 15 दिन में असर दिखने लगेगा।
बाल तेजी से बढ़ाने वाला तेल और घर का हेयर ऑयल
बाल तेजी से बढ़ाने वाला तेल और घर का हेयर ऑयल

Hair Fall Treatment in Hindi : आजकल की तेज जिंदगी में बालों का झड़ना आम समस्या बन गई है। प्रदूषण, तनाव, खराब खान-पान और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। ऐसे में प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय लंबे समय तक असरदार रहते हैं। गुड़हल (Hibiscus) और मेथी (Fenugreek) बालों के लिए सबसे अच्छे प्राकृतिक तत्व हैं। ये बालों को पोषण देते हैं, टूटने से रोकते हैं और नए बाल उगाने में मदद करते हैं।

गुड़हल के फायदे:

  • विटामिन-C, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, बाल मजबूत और चमकदार बनते हैं।
  • अमीनो एसिड केराटिन बढ़ाता है, जिससे बाल टूटते नहीं और जड़ें मजबूत होती हैं।
  • जेल जैसा तत्व बालों को मुलायम और रेशमी बनाता है, रूखापन कम करता है।
  • स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर नए बाल उगाने में मदद करता है।
  • एंटीफंगल गुण से खुजली और रूसी दूर होती है।

मेथी के फायदे:

प्रोटीन, आयरन, लेसिथिन और निकोटिनिक एसिड से भरपूर, बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए जरूरी।

बालों के फॉलिकल्स को मजबूत कर झड़ना कम करता है।

स्कैल्प को पोषण देता है, डैमेज बाल ठीक करता है और घना बनाता है।

बालों की नमी बनाए रखता है, जिससे बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

गुड़हल-मेथी तेल बनाने की विधि:

सामग्री:

  1. 1 कप नारियल तेल
  2. 5–6 गुड़हल के फूल और पत्तियां
  3. 2 बड़े चम्मच मेथी दाने
  4. बनाने का तरीका:
  5. पैन में नारियल तेल गर्म करें।
  6. गुनगुना होने पर गुड़हल और मेथी डालें।
  7. 7–10 मिनट तक पकाएं, जब तक तेल लाल रंग का न हो जाए।
  8. गैस बंद करें और तेल ठंडा होने दें।
  9. ठंडा होने के बाद छानकर कांच की बोतल में भरें।

इस्तेमाल का तरीका:

  • हफ्ते में 2 बार हल्की मालिश करें।
  • तेल को रातभर या कम से कम 1 घंटे बालों में लगाकर रखें।
  • सुबह हर्बल या माइल्ड शैंपू से धो लें।
  • नियमित इस्तेमाल से बाल घने, मजबूत और चमकदार होंगे।

अन्य टिप्स:

  1. कुछ बूंदें कैस्टर ऑयल मिलाने से असर दोगुना होता है।
  2. बहुत गर्मी या धूप में तेल न लगाएं।
  3. बेहतर परिणाम के लिए हर्बल शैंपू इस्तेमाल करें।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More