Fela News Lifestyle Header Banner

Holi 2026:होली के रंग जल्दी हटाने के आसान और असरदार तरीके अपनाएं

Holi 2026:होली के रंग जल्दी हटाने के आसान और असरदार तरीके अपनाएं

Last Updated Feb - 25 - 2026, 11:30 AM | Source : Fela News

होली पर रंगों के साथ मस्ती हर किसी को पसंद होती है, लेकिन कई लोग रंग हटाने की चिंता करते हैं. डर रहता है कि रंग त्वचा और बालों पर लंबे समय तक दाग छोड़ सकता है.
होली के रंग जल्दी हटाने के आसान और असरदार तरीके अपनाएं
होली के रंग जल्दी हटाने के आसान और असरदार तरीके अपनाएं

होली का त्योहार करीब आ गया है और बाजारों से लेकर गली-मोहल्लों तक रंगों की रौनक देखने को मिल रही है. लोग जमकर रंग और गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं. हालांकि कई लोग इस डर से होली खेलने से बचते हैं कि रंग त्वचा और बालों पर लंबे समय तक रह सकता है या नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में कुछ आसान उपाय अपनाकर रंगों से बिना डर के होली खेली जा सकती है.

होली खेलने से पहले चेहरे, हाथों और बालों में तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है. इससे त्वचा पर सुरक्षा परत बन जाती है और रंग आसानी से साफ हो जाता है. वहीं होली खेलने के बाद दही और नींबू का मिश्रण लगाने से रंग हल्का करने में मदद मिलती है और त्वचा को नमी भी मिलती है.

इसके अलावा बेसन, हल्दी और नींबू से बना उबटन भी जमे हुए रंग को हटाने में असरदार माना जाता है. अगर नींबू का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो बेसन, कच्चा दूध और तेल मिलाकर उबटन लगाया जा सकता है. इससे रंग साफ होने के साथ त्वचा भी साफ और मुलायम नजर आती है.

यह भी पढ़े 

बस 3 चीजों से बनाएं घरेलू डी-टैन साबुन, टैनिंग हटाएं घर पर

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More