Fela News Lifestyle Header Banner

इमर्सन रॉड पर जमी सफेदी ऐसे करें साफ आसानी से

इमर्सन रॉड पर जमी सफेदी ऐसे करें साफ आसानी से

Last Updated Nov - 11 - 2025, 12:57 PM | Source : Fela News

इमर्सन रॉड सस्ता होने के कारण लोग इसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन लंबे समय तक यूज करने पर इस पर सफेद परत जम जाती है. इसे साफ करने के लिए सिरका बहुत असरदार ह
इमर्सन रॉड पर जमी सफेदी ऐसे करें साफ आसानी से
इमर्सन रॉड पर जमी सफेदी ऐसे करें साफ आसानी से

सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, इसलिए घरों में गीजर या इमर्सन रॉड का इस्तेमाल बढ़ जाता है। इमर्सन रॉड सस्ती होती है, इसलिए ज्यादातर लोग इसका यूज करते हैं। लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर उस पर पानी के कैल्शियम और मैग्नीशियम की सफेद परत जम जाती है, जिससे रॉड की गर्म करने की क्षमता कम हो जाती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है।

अगर आपकी रॉड पर भी सफेद परत जम गई है, तो घबराएं नहीं। आप इसे घर की कुछ आम चीजों से आसानी से साफ कर सकते हैं।

1. सिरका से सफाई करें:

एक बाल्टी में इतना पानी लें कि रॉड डूब जाए। अब इसमें आधा से एक कप सिरका मिलाकर रॉड को 30 मिनट से 1 घंटे तक डुबोकर रखें। फिर सॉफ्ट स्क्रबर से हल्के हाथ से रगड़ें और साफ पानी से धो लें।

2. नींबू और नमक का नुस्खा:

दो-तीन नींबू का रस निकालकर उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं। इस पेस्ट को रॉड पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद पुराने टूथब्रश से रगड़ें। फिर साफ पानी से धोकर सुखा लें।

3. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल:

दो-तीन चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे रॉड पर लगाकर 20-30 मिनट छोड़ दें, फिर स्पंज से रगड़ें और धो लें।

रॉड की लाइफ बढ़ाने के टिप्स:

हर 15-20 दिन में रॉड की सफाई जरूर करें। इससे पानी जल्दी गर्म होगा, बिजली की बचत होगी और रॉड लंबे समय तक चलेगी।

ये भी पढ़ें 

रूम हीटर इस्तेमाल करते हैं तो इन सेफ्टी टिप्स को जानें

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More