Fela News Lifestyle Header Banner

How To Make Cassata Ice Cream: घर पर बनाएं बाजार जैसी Cassata Ice Cream, शेफ की आसान रेसिपी

How To Make Cassata Ice Cream: घर पर बनाएं बाजार जैसी Cassata Ice Cream, शेफ की आसान रेसिपी

Last Updated May - 20 - 2026, 04:37 PM | Source : Fela News

घर पर बनाएं बाजार जैसी रंग-बिरंगी Cassata Ice Cream. बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आने वाली इस ठंडी मिठास की आसान रेसिपी जानें और खास मौकों को बनाएं और भी मजेदार.
घर पर बनाएं बाजार जैसी Cassata Ice Cream
घर पर बनाएं बाजार जैसी Cassata Ice Cream

Cassata Ice cream recipe:गर्मियों की तपती धूप और उमस भरे मौसम में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा ही कुछ अलग होता है. वैसे तो बाजार में कई फ्लेवर और वैरायटी की आइसक्रीम मिलती हैं, लेकिन एक ऐसी आइसक्रीम है जिसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को दीवाना बना देता है और वो है Cassata Ice Cream. रंग-बिरंगी लेयर्स, ड्राई फ्रूट्स और केक जैसे स्वाद से भरपूर यह आइसक्रीम हमेशा से लोगों की फेवरेट रही है.

अक्सर लोगों को लगता है कि कसाटा आइसक्रीम सिर्फ बड़े रेस्टोरेंट या आइसक्रीम पार्लर में ही अच्छी बन सकती है, लेकिन अब आप इसे घर पर भी बेहद आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं. खास बात ये है कि मशहूर शेफ रणवीर बरार ने इसकी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी शेयर की है, जिसे फॉलो करके आप बिल्कुल मार्केट जैसी कसाटा आइसक्रीम बना सकते हैं.

इस होममेड Cassata Ice Cream की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आप अपनी पसंद के फ्लेवर और ड्राई फ्रूट्स भी जोड़ सकते हैं. शेफ रणवीर बरार की इस रेसिपी में वनीला, केसर, पिस्ता और चुकंदर फ्लेवर की रंगीन लेयर्स तैयार की जाती हैं, जो इसे देखने में भी बेहद आकर्षक बनाती हैं.

वनीला आइसक्रीम बेस तैयार करने के लिए हंग कर्ड, कंडेंस्ड मिल्क और फ्रेश क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं अलग-अलग फ्लेवर के लिए केसर, पिस्ता पेस्ट, चुकंदर पेस्ट और टूटी-फ्रूटी मिलाई जाती है. इसके बाद एक मोल्ड या स्टील के बाउल में सबसे पहले चुकंदर आइसक्रीम की लेयर डाली जाती है. फिर केसर, पिस्ता और आखिर में वनीला आइसक्रीम की लेयर लगाकर इसे पूरी रात फ्रीजर में सेट होने के लिए रखा जाता है.

जब आइसक्रीम पूरी तरह जम जाए, तो इसे बाहर निकालकर बिस्किट के चूरे, कटे बादाम और पिस्ता से कोट किया जाता है. आखिर में इसे स्लाइस में काटकर व्हिप्ड क्रीम, कंडेंस्ड मिल्क, चेरी और पुदीने की पत्तियों से गार्निश किया जाता है.

अगर आप भी इस गर्मी में घरवालों या बच्चों को कुछ खास और स्वादिष्ट खिलाना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार की ये Cassata Ice Cream रेसिपी जरूर ट्राई करें. इसका स्वाद आपको बिल्कुल बाजार जैसी रिच और क्रीमी फील देगा.

यह भी पढ़े 

Cool Cool Destinations:गर्मी से परेशान? ये कूलकेशन जगहें मिनटों में दिलाएंगी राहत

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More