Header Image

आपका टूथब्रश कब से पुराना है? जानें इससे ओरल हेल्थ पर पड़ने वाला खतरा

आपका टूथब्रश कब से पुराना है? जानें इससे ओरल हेल्थ पर पड़ने वाला खतरा

Last Updated Aug - 19 - 2025, 12:03 PM | Source : Fela News

टूथब्रश हमारे रोज़मर्रा के जीवन का हिस्सा है क्योंकि इससे हम सुबह अपने दांत साफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कितने दिन में बदलना चाहिए? आइए जानते है
आपका टूथब्रश कब से पुराना है?
आपका टूथब्रश कब से पुराना है?

हम सभी रोज़ाना अपने दांत साफ करने के लिए टूथब्रश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर इसे समय पर नहीं बदला जाए तो यह आपकी ओरल हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है? डॉक्टरों और डेंटल एक्सपर्ट्स के अनुसार, टूथब्रश को हर 3-4 महीने में बदलना जरूरी है। आइए जानते हैं क्यों।

टूथब्रश पर बैक्टीरिया का खतरा

लंबे समय तक इस्तेमाल होने वाला टूथब्रश बैक्टीरिया और वायरस का घर बन जाता है। ब्रिसल्स पर भोजन के टुकड़े और म्यूकस चिपक जाते हैं, जिससे बैक्टीरिया बढ़ते हैं। ऐसे टूथब्रश से गम इंफेक्शन, मुंह की बदबू और दांत सड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्रिसल्स का नुकसान

पुराने टूथब्रश की ब्रिसल्स झड़ने या मुड़ने लगती हैं, जिससे दांत सही से साफ नहीं होते। टेढ़ी-मेढ़ी ब्रिसल्स मसूड़ों को चोट भी पहुंचा सकती हैं। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह ज्यादा गंभीर हो सकता है।

कैसे पहचानें टूथब्रश बदलने का समय आ गया है?

  • 3-4 महीने से ज्यादा इस्तेमाल हुआ हो
  • ब्रिसल्स झुके या टूटे हों
  • टूथब्रश में दुर्गंध हो
  • अच्छी ओरल हेल्थ के लिए टिप्स
  • टूथब्रश हर 3-4 महीने में बदलें
  • इस्तेमाल के बाद अच्छे से धोकर सुखाएं
  • ढककर रखें ताकि धूल और कीटाणु न लगें
  • फ्लू या सर्दी-जुकाम के बाद नया टूथब्रश इस्तेमाल करेंj
  • बच्चों के टूथब्रश नियमित बदलें

Share :

Trending this week

लिप बाम या लिप ऑयल?

May - 12 - 2026

Lip Balm Vs Lip Oil: गर्मियों के मौसम में सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि ... Read More

गर्मियों में चेहरे पर लगाएं ये 5 आइस क्यूब

May - 12 - 2026

गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां तेजी से ब... Read More

मदर्स डे पर मां को दें खास गिफ्ट

May - 09 - 2026

Mother’s Day Gift Ideas: हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया ज... Read More