Fela News Lifestyle Header Banner

ड्राई शैम्पू का गलत इस्तेमाल बना सकता है बालों का दुश्मन

ड्राई शैम्पू का गलत इस्तेमाल बना सकता है बालों का दुश्मन

Last Updated Feb - 26 - 2026, 12:51 PM | Source : Fela News

डाई शैम्पू तुरंत फ्रेश लुक देता है, लेकिन गलत तरीके से लगाने पर बाल सफेद, रूखे और डैमेज हो सकते हैं। जानिए सही इस्तेमाल और जरूरी सावधानियां।
ड्राई शैम्पू का गलत इस्तेमाल बना सकता है बालों का दुश्मन
ड्राई शैम्पू का गलत इस्तेमाल बना सकता है बालों का दुश्मन

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में ड्राई शैम्पू कई लोगों के लिए लाइफसेवर बन चुका है। जब समय कम हो, बाल ऑयली लग रहे हों और तुरंत बाहर निकलना हो, तो लोग बिना पानी के झंझट के ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कर लेते हैं। खासकर वर्किंग महिलाएं, ट्रैवलर्स और स्टाइलिंग पसंद करने वाले लोग इसे क्विक फिक्स की तरह यूज करते हैं। लेकिन जिस चीज को हम आसान समझते हैं, उसका गलत इस्तेमाल कभी-कभी बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता 12

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक युवती पहली बार ड्राई शैम्पू इस्तेमाल करती नजर आई। जैसे ही उसने बालों की मांग निकालकर स्प्रे किया, शैम्पू बालों में चिपक गया और पूरा स्कैल्प सफेद दिखाई देने लगा। उसने दोबारा कोशिश की, लेकिन नतीजा वही रहा।

काफी मशक्कत के बाद वह सफेदी कम कर पाई। यह वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान रह गए और समझ आया कि ड्राई शैम्पू लगाना उतना आसान नहीं जितना दिखता है।

असल में ड्राई शैम्पू पाउडर बेस्ड प्रोडक्ट होता है, जो स्कैल्प के अतिरिक्त तेल को सोखने का काम करता है। इसमें स्टार्च या अल्कोहल जैसे तत्व होते हैं जो ऑयल को एब्जॉर्ब करते हैं। लेकिन अगर इसे बहुत पास से या ज्यादा मात्रा में स्प्रे किया जाए, तो यह बालों पर सफेद परत छोड देता है। खासकर डार्क हेयर वालों में यह ज्यादा दिखता है।

एक और बड़ी गलती है इसे रोजाना इस्तेमाल करना। ड्राई शैम्पू असली शैम्पू का विकल्प नहीं है। यह केवल अस्थायी समाधान है। बार-बार उपयोग से स्कैल्प पर प्रोडक्ट बिल्ड-अप हो सकता है, जिससे खुजली, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। कई बार हेयर फॉलिकल्स ब्लॉक हो जाते हैं, जिससे बाल कमजोर पड़ने लगते हैं।

ड्राई शैम्पू इस्तेमाल करने का सही तरीका भी जानना जरूरी है। सबसे पहले बोतल को अच्छे से हिलाएं। फिर बालों को छोटे-छोटे सेक्शन में बांटें और कम से कम 8 से 10 इंच की दूरी से हल्का स्प्रे करें। स्प्रे करने के बाद तुरंत हाथ न लगाएं, बल्कि 1-2 मिनट इंतजार करें ताकि प्रोडक्ट तेल सोख सके। उसके बाद उंगलियों या ब्रश से हल्के हाथों से मसाज करें और अतिरिक्त पाउडर झाड़ दें।

ध्यान रखें कि इसे सिर्फ जड़ों पर लगाएं, पूरे बालों पर नहीं। साथ ही, सप्ताह में 1-2 बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें। नियमित रूप से पानी और माइल्ड शैम्पू से बाल धोना जरूरी है, ताकि स्कैल्प साफ रहे।

ड्राई शैम्पू सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह वाकई फायदेमंद हो सकता है। लेकिन लापरवाही या गलत तकनीक बालों को फ्रेश दिखाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए अगली बार जब आप ड्राई शैम्पू उठाएं, तो जल्दीबाजी नहीं, समझदारी दिखाएं।

यह भी पढ़े 

पुर' और 'पुरम्' का अंतर क्या है? जानिए भाषाई रहस्य

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More