Header Image

रात में सिरहाने मोबाइल रखना पड़ सकता है भारी नुकसान

रात में सिरहाने मोबाइल रखना पड़ सकता है भारी नुकसान

Last Updated Oct - 04 - 2025, 10:41 AM | Source : Fela News

सोते समय सिरहाने मोबाइल रखना आम बात लग सकती है, लेकिन एक्सपर्ट्स के अनुसार यह आपकी नींद, मानसिक स्वास्थ्य और लंबी अवधि की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.
रात में सिरहाने मोबाइल रखना पड़ सकता है भारी नुकसान
रात में सिरहाने मोबाइल रखना पड़ सकता है भारी नुकसान

आजकल मोबाइल फोन हर किसी की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है—चाहे काम हो, पढ़ाई या मनोरंजन, यह हर वक्त हमारे साथ रहता है. लेकिन अगर आप सोते समय मोबाइल सिरहाने रखते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है.

कई लोग देर रात तक फोन चलाकर उसे अपने पास रखकर सो जाते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह आदत आपकी नींद, मानसिक स्वास्थ्य और लंबे समय की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है. मोबाइल इस्तेमाल न होने पर भी हल्का रेडिएशन छोड़ता है, जो नींद में खलल डाल सकता है, सिरदर्द का कारण बन सकता है और लंबे समय में बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है.

मोबाइल रेडिएशन कितना खतरनाक है:

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मोबाइल से नॉन-आयोनाइजिंग रेडिएशन निकलता है, जो डीएनए या कोशिकाओं को सीधा नुकसान नहीं पहुंचाता, लेकिन लंबे समय तक इसके संपर्क में रहना नुकसानदायक हो सकता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी मोबाइल रेडिएशन को इंसानों के लिए संभावित कैंसरकारी कैटेगरी में रखा है.

रेडिएशन के अलावा दूसरे खतरे:

अगर फोन चार्जिंग पर लगा हो और सिरहाने रखा हो, तो उसके गर्म होकर आग पकड़ने या फटने की भी संभावना होती है, जिससे हादसा या जान का खतरा हो सकता है.

बचाव के तरीके:

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि सोते समय मोबाइल फोन को सिरहाने रखने की बजाय बिस्तर से दूर या कमरे के दूसरे कोने में रखें. ऐसा करने से आपकी नींद बेहतर होगी और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा.

Share :

Trending this week

कॉपर बोतल का पानी बन सकता है जहर!

May - 18 - 2026

Copper Bottle Mistakes: आजकल कॉपर यानी तांबे की बोतल में पानी पीना हेल्... Read More

बिना पार्लर खर्च चमकेगा चेहरा

May - 18 - 2026

How To Get Glowing Skin Naturally: पूरे हफ्ते की भागदौड़, धूल-मिट्टी, तेज धूप औ... Read More

दूध वाली चाय या ब्लैक टी?

May - 16 - 2026

Milk Tea Or Black Tea Benefits : हममें से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत एक ... Read More