Fela News Lifestyle Header Banner

दूध में मिलाकर पिएं इस ड्राईफ्रूट का पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई बड़े फायदे

दूध में मिलाकर पिएं इस ड्राईफ्रूट का पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई बड़े फायदे

Last Updated Aug - 20 - 2025, 10:48 AM | Source : Fela News

Milk with Almond Powder Benefits: दूध में बादाम पाउडर मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है, हड्डियां मजबूत बनती हैं और स्किन हेल्दी रहती है। इसके कई फायदे हैं।
दूध में मिलाकर पिएं इस ड्राईफ्रूट का पाउडर
दूध में मिलाकर पिएं इस ड्राईफ्रूट का पाउडर

Milk with Almond Powder Benefits: अच्छी सेहत के लिए अक्सर हमें दूध पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर होते हैं। लेकिन अगर दूध में बादाम का पाउडर मिलाया जाए तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं।

डॉ. अभिजीत अकलुजकर के अनुसार, रोजाना दूध में बादाम पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को ताकत मिलती है और यह दिमाग, हड्डियों व त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके मुख्य फायदे:

दिमाग तेज करे:

बादाम पाउडर में मौजूद ओमेगा-3 और विटामिन E दिमाग को मजबूत बनाते हैं और याददाश्त बढ़ाते हैं।

हड्डियां मजबूत बनाए:

दूध का कैल्शियम और बादाम का मैग्नीशियम मिलकर हड्डियों और दांतों को मजबूत करते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाए:

यह कॉम्बिनेशन शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और बीमारियों से बचाता है।

वजन कंट्रोल करे:

सुबह खाली पेट या रात को पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रहता है।

स्किन के लिए फायदेमंद:

विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पोषण देकर नेचुरल ग्लो लाते हैं और झुर्रियां कम करते हैं।

एनर्जी बूस्टर:

बादाम और दूध दोनों ही तुरंत ऊर्जा देते हैं और शरीर को एक्टिव रखते हैं।

ब्लड शुगर संतुलित करे:

डायबिटीज मरीजों के लिए यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है।

कुल मिलाकर दूध और बादाम पाउडर का मेल बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सभी के लिए फायदेमंद है। इसे रोजाना डाइट में शामिल करना सेहत के लिए बेहतरीन है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More