Last Updated Sep - 22 - 2025, 04:04 PM | Source : Fela News
नवरात्रि शुरू हो चुकी है। अगर आप पूजा या डांडिया के लिए जल्दी तैयार होना चाहती हैं, तो कुछ बेसिक चीजों से आसानी से खूबसूरत लुक पा सकती हैं। आइए देखते हैं 5 मिनट
नवरात्रि शुरू हो चुकी है और अब खुशियों, पूजा और डांडिया नाइट का समय है। त्योहारों में सिर्फ कपड़े पहनना ही नहीं, बल्कि मेकअप करके तैयार होना भी जरूरी है। लेकिन अगर आपके पास बहुत सारे मेकअप प्रोडक्ट्स नहीं हैं, तो भी चिंता की कोई बात नहीं।
यहां हम आपको क्रीम-पाउडर जैसे बेसिक प्रोडक्ट्स से 5 मिनट में तैयार होने का आसान तरीका बता रहे हैं,
स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:
1. गुलाब जल लगाएं
चेहरे पर मॉइस्चराइजर के बजाय गुलाब जल लगा लें। इससे स्किन हाइड्रेट होगी और नेचुरल चमक आएगी।
2. क्रीम लगाएं
जो भी बेसिक क्रीम आपके पास है, उसे चेहरे पर लगाएं। फाउंडेशन, बीबी या सीसी क्रीम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा।
3. पाउडर लगाएं
डार्क सर्कल्स और जॉ लाइन पर पाउडर लगाएं। ब्रश न होने पर हाथों से ब्लेंड कर सकते हैं।
4. काजल लगाएं
आंखों में काजल लगाएं। निचले हिस्से और पलकों पर आईलाइनर की तरह फैला लें। स्मोकी आई लुक चाहिए तो ईयर बड्स से थोड़ा फैला सकते हैं।
5. लिपस्टिक और ब्लश
होंठों पर लिपस्टिक लगाएं। ब्लश के लिए हल्की लिपस्टिक अपनी चीक बोन पर लगाकर फैला दें।