Last Updated Apr - 28 - 2026, 12:31 PM | Source : Fela News
गर्मी बढ़ते ही फिर चर्चा में आ गया दादी-नानी का पुराना नुस्खा—जेब में प्याज रखो, लू नहीं लगेगी। लेकिन क्या सच में यह तरीका शरीर को बचाता है या सिर्फ सालों पुरानी मान्यता है?
Onion in Pocket Heat Stroke Myth: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लू से बचने के देसी नुस्खे एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे जेब में प्याज रखने को लू से बचाव का तरीका बताते नजर आए। इसके बाद सोशल मीडिया पर पुरानी मान्यता को लेकर नई बहस छिड़ गई—क्या सच में जेब में प्याज रखने से लू नहीं लगती, या यह सिर्फ बुजुर्गों का भरोसा है?
गांवों में क्यों माना जाता है यह नुस्खा?
ग्रामीण इलाकों में वर्षों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर की गर्मी को सोख लेता है। यही वजह है कि खेतों में काम करने वाले लोग या धूप में निकलने वाले बुजुर्ग जेब में प्याज रखने की सलाह देते थे। उनका विश्वास था कि इससे तेज गर्म हवाओं यानी लू का असर शरीर पर कम होता है और चक्कर, सिरदर्द या बेहोशी जैसी दिक्कतें नहीं होतीं।
मेडिकल साइंस क्या कहता है?
डॉक्टर इस दावे को वैज्ञानिक रूप से सही नहीं मानते। मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक लू तब लगती है जब शरीर का आंतरिक तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और बॉडी का कूलिंग सिस्टम काम करना धीमा कर देता है। ऐसी स्थिति में शरीर को पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और ठंडक की जरूरत होती है। सिर्फ जेब में प्याज रखने से शरीर के तापमान पर कोई असर नहीं पड़ता और न ही यह गर्मी को सोख सकता है।
विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि प्याज में कुछ लाभकारी तत्व जरूर होते हैं, लेकिन फायदा तभी मिलता है जब उसे खाया जाए, न कि कपड़े की जेब में रखा जाए।
फिर प्याज को क्यों माना जाता है फायदेमंद?
प्याज में विटामिन C, विटामिन B6, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन नामक तत्व शरीर में सूजन कम करने और गर्मी के असर से राहत देने में मदद कर सकता है। साथ ही प्याज शरीर को ठंडक देने वाले भोजन में गिना जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इसे साथ रखने भर से लू नहीं लगेगी।
लू से बचने के सही और असरदार तरीके
डॉक्टरों के अनुसार लू से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेट रखा जाए। बार-बार पानी पिएं, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, खीरा और तरबूज जैसे चीजें लें। दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और अगर निकलना जरूरी हो तो सिर व चेहरा ढककर जाएं।
यह भी पढ़े
Jun - 11 - 2026
Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More
Jun - 11 - 2026
IRCTC Divya Dakshin Yatra With Arunachalam Package: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध तीर्थ साउथ ... Read More
Jun - 11 - 2026
Underarm Odor Control Tips : गर्मियों में पसीना आना शरीर की एक सामान्य प्... Read More