Header Image

राष्ट्रपति भवन घूमने की योजना? जानें टिकट बुकिंग और प्रक्रिया

राष्ट्रपति भवन घूमने की योजना? जानें टिकट बुकिंग और प्रक्रिया

Last Updated Feb - 02 - 2026, 11:00 AM | Source : Fela News

राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन के कुछ हिस्से आम जनता के लिए खुले रहते हैं. विजिट के दौरान लोगों को उन हॉल्स में ले जाया जाता है, जहां राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय मेहम
राष्ट्रपति भवन घूमने की योजना? जानें टिकट बुकिंग और प्रक्रिया
राष्ट्रपति भवन घूमने की योजना? जानें टिकट बुकिंग और प्रक्रिया

दिल्ली आने वाले ज्यादातर लोग राष्ट्रपति भवन को सिर्फ बाहर से देखकर लौट जाते हैं. आमतौर पर यह माना जाता है कि राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास आम जनता के लिए बंद रहता है, लेकिन ऐसा नहीं है. राष्ट्रपति भवन के कुछ हिस्सों को आम लोग भी अंदर से देख सकते हैं. तय नियमों और ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आप उन हॉल्स तक पहुंच सकते हैं, जहां राष्ट्राध्यक्ष विदेशी मेहमानों से मिलते हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह आयोजित होते हैं.

330 एकड़ में फैला राष्ट्रपति भवन सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र, इतिहास और विरासत का प्रतीक है. एच-शेप में बना यह भव्य भवन 340 कमरों वाला एक वास्तुशिल्पीय उत्कृष्ट नमूना है, जिसे एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर ने डिजाइन किया था.

किन हिस्सों को देखने की मिलती है इजाजत?

राष्ट्रपति भवन के मुख्य भवन के चुनिंदा हिस्सों को आम जनता के लिए खोला जाता है. विजिट के दौरान लोगों को उन हॉल्स में ले जाया जाता है, जहां राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय मेहमानों से मुलाकात करते हैं और औपचारिक भोज आयोजित होते हैं. इसके अलावा नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी वाला हॉल, राष्ट्रपति भवन का म्यूजियम और अब तक के सभी राष्ट्रपतियों के पोर्ट्रेट भी दिखाए जाते हैं. पूरा टूर गाइड के साथ समूह में कराया जाता है.

टिकट बुकिंग, शुल्क और समय

राष्ट्रपति भवन के अंदर जाने के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है. बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट visit.rashtrapatibhavan.gov.in के जरिए की जाती है. सुरक्षा जांच के बाद गाइडेड ग्रुप के साथ प्रवेश मिलता है. टिकट की कीमत प्रति व्यक्ति 50 रुपये है. विजिट का समय लगभग 45 मिनट का होता है. मुख्य भवन मंगलवार से रविवार तक सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुला रहता है, जबकि अंतिम प्रवेश 4 बजे होता है.

कैसे पहुंचे राष्ट्रपति भवन?

राष्ट्रपति भवन के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट है, जहां से गेट नंबर 38 करीब 1 किलोमीटर दूर है. पटेल चौक मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 38 की दूरी लगभग 2 किलोमीटर है.

विजिट से पहले इन बातों का रखें ध्यान

ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य है.

वैध सरकारी पहचान पत्र साथ रखना जरूरी है.

मोबाइल फोन, कैमरा, बैग और इलेक्ट्रॉनिक सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है.

सर्किट 1 शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खुला रहता है.

सर्किट 2 सोमवार को छोड़कर बाकी सभी दिन खुला रहता है.

सर्किट 3 अगस्त से मार्च के बीच शुक्रवार, शनिवार और रविवार को खुला रहता है.

यह भी पढ़े 

35 बाद स्वस्थ उम्र के लिए विशेषज्ञों की चार टिप्स

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More