Fela News Lifestyle Header Banner

घर पर ऐसे लगाएं तुलसी का पौधा, हर रोग का उपाय

घर पर ऐसे लगाएं तुलसी का पौधा, हर रोग का उपाय

Last Updated Mar - 06 - 2026, 03:56 PM | Source : Fela News

Ghar Par Tulsi Kaise Lagaye: अगर आप घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसे कैसे लगाया जाए. इसके लिए कैसी मिट्टी चाहिए, कितना पानी देना होगा और किस तरह का तापमान सही रहता है. अगर आप भी इन सवालों के जवाब ढूंढ रहे हैं,
घर पर ऐसे लगाएं तुलसी का पौधा
घर पर ऐसे लगाएं तुलसी का पौधा

Ghar Par Tulsi Kaise Lagaye: तुलसी का पौधा सिर्फ एक साधारण पौधा नहीं है, बल्कि इसे कई बीमारियों से बचाने वाला औषधीय पौधा माना जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर घर में तुलसी का पौधा लगाया जाए, तो यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, इसे लगाने से पहले यह जानना जरूरी है कि इसके लिए कैसी मिट्टी चाहिए, कितना पानी देना चाहिए और किस तरह का तापमान उपयुक्त रहता है।

घर में तुलसी का पौधा कैसे लगाएं?

1. बीज कहां से लें:

तुलसी के बीज आप पुराने पौधे से ले सकते हैं। इसके अलावा नर्सरी या ऑनलाइन स्टोर से भी बीज आसानी से खरीदे जा सकते हैं।

2. गमला कितना बड़ा हो:

तुलसी उगाने के लिए 8 से 12 इंच का गमला अच्छा माना जाता है। ध्यान रखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर होना चाहिए।

3. बीज कितनी गहराई में बोएं:

तुलसी के बीज को मिट्टी की सतह से करीब 1/8 से 1/4 इंच गहराई में बोना बेहतर माना जाता है।

4. मिट्टी कैसी होनी चाहिए:

पौधे की अच्छी बढ़त के लिए हल्की, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।

5. धूप कितनी जरूरी है:

तुलसी के पौधे को ऐसी जगह रखें जहां उसे पर्याप्त धूप मिल सके।

6. पानी कब दें:

मिट्टी में नमी बनाए रखना जरूरी है, लेकिन ज्यादा पानी न डालें। मिट्टी सूखने पर ही पौधे को पानी दें।

तुलसी के फायदे

तुलसी का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को फायदा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करते हैं। तुलसी का रस त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने और बालों को मजबूत बनाने में भी सहायक माना जाता है। इसके अलावा रोजाना तुलसी के पत्ते खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है और सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं से बचाव होता है। यह शरीर में कॉर्टिसोल लेवल को नियंत्रित कर मानसिक तनाव को कम करने में भी मदद कर सकता है।

तुलसी की तासीर

तुलसी की तासीर गर्म मानी जाती है, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना बेहतर होता है।

किन लोगों को तुलसी से बचना चाहिए

जिन लोगों को एलर्जी की समस्या है, उन्हें तुलसी का सेवन सावधानी से करना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के बिना इसका सेवन नहीं करना चाहिए। सर्जरी से पहले या बाद में भी तुलसी से परहेज करने की सलाह दी जाती है। वहीं हाइपोग्लाइसीमिया और थायराइड के मरीजों को भी इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

यह भी पढ़े 

Cooking Tips: छोले भिगोना भूल गए? 30 मिनट में ऐसे जल्दी उबालें छोले

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More