Fela News Lifestyle Header Banner

Popcorn Lung Disease: माइक्रोवेव पॉपकॉर्न का छुपा खतरा: 'पॉपकॉर्न लंग' से सावधान!

Popcorn Lung Disease: माइक्रोवेव पॉपकॉर्न का छुपा खतरा: 'पॉपकॉर्न लंग' से सावधान!

Last Updated Sep - 15 - 2025, 04:08 PM | Source : Fela News

Diacetyl Chemical Danger: फिल्म देखते वक्त पॉपकॉर्न खाना मजेदार लगता है और मजा भी दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी हो
माइक्रोवेव पॉपकॉर्न का छुपा खतरा
माइक्रोवेव पॉपकॉर्न का छुपा खतरा

Microwave Popcorn Side Effects: पॉपकॉर्न फिल्म देखते समय सबसे पसंदीदा स्नैक माना जाता है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होने की वजह से इसे हेल्दी समझा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि माइक्रोवेव पॉपकॉर्न फेफड़ों के लिए खतरनाक हो सकता है? अमेरिका में ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स को गंभीर बीमारी हुई और अदालत ने उसे करोड़ों का मुआवजा दिलाया।

क्या हुआ था?

अमेरिका के कोलोराडो के वेन वॉटसन रोज़ाना माइक्रोवेव पॉपकॉर्न खाते थे और पैकेट खोलते ही उसकी गरम भाप को सूंघते थे। इसमें मौजूद डायएसिटिल नामक केमिकल खाने में तो सुरक्षित था, लेकिन सांस के जरिए अंदर जाने पर फेफड़ों को गंभीर नुकसान पहुंचाता था। इसी वजह से उन्हें “पॉपकॉर्न लंग” नाम की बीमारी हो गई।

पॉपकॉर्न लंग क्या है?

यह बीमारी फेफड़ों की छोटी नलिकाओं को नुकसान पहुंचाती है, जिससे मरीज को लगातार खांसी, सांस लेने में दिक्कत और सीटी जैसी आवाज आने लगती है। यह बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं होती और गंभीर मामलों में ऑक्सीजन थेरेपी या फेफड़ों का ट्रांसप्लांट करना पड़ सकता है।

खुलासा कैसे हुआ?

2000 के दशक में अमेरिका की पॉपकॉर्न फैक्ट्रियों में काम करने वाले कई कर्मचारियों को अचानक ऐसी ही समस्याएं हुईं। जांच में पता चला कि इसका कारण डायएसिटिल की भाप थी। इसके बाद कई कंपनियों ने इस केमिकल का इस्तेमाल बंद कर दिया।

आज कितना खतरा है?

अधिकतर कंपनियां अब डायएसिटिल का इस्तेमाल नहीं करतीं, लेकिन सावधानी जरूरी है। माइक्रोवेव पॉपकॉर्न खाते वक्त पैकेट खोलते ही उसकी भाप को सीधे न सूंघें। पहले उसे कुछ सेकंड खुला छोड़ दें।

अन्य जगहों पर भी खतरा

डायएसिटिल सिर्फ पॉपकॉर्न में नहीं बल्कि ई-सिगरेट और कुछ फूड इंडस्ट्री में भी पाया जाता है। अगर आप ऐसी जगह काम करते हैं, तो सुरक्षा नियमों का पालन ज़रूरी है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More