Fela News Lifestyle Header Banner

सौंफ का पानी पीकर पेट की चर्बी घटाएं, रोजाना सही समय पर करें सेवन जानें तरीका

सौंफ का पानी पीकर पेट की चर्बी घटाएं, रोजाना सही समय पर करें सेवन जानें तरीका

Last Updated Aug - 11 - 2025, 05:26 PM | Source : Fela News

Fennel Water for Belly Fat: सौंफ का पानी पेट की बढ़ती चर्बी घटाने का आसान और घरेलू तरीका है। जानिए इसके फायदे और कब पिएं।
सौंफ का पानी पीकर पेट की चर्बी घटाएं
सौंफ का पानी पीकर पेट की चर्बी घटाएं

Fennel Water for Belly Fat: पेट की बढ़ती चर्बी सिर्फ आपकी सुंदरता को ही नहीं बिगाड़ती, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है। अगर जिम और डाइट के बाद भी पेट की चर्बी कम नहीं हो रही, तो आपके किचन में मौजूद एक छोटा सा मसाला, सौंफ, आपकी मदद कर सकता है। हरी सौंफ सिर्फ माउथ फ्रेशनर नहीं है, बल्कि पेट की चर्बी घटाने में भी बहुत फायदेमंद है।

सौंफ के फायदे

डॉ. शालिनी सिंह के अनुसार, सौंफ में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। मेटाबॉलिज्म तेज होने से शरीर ज्यादा कैलोरी जलाता है और फैट कम होता है। साथ ही, सौंफ में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और गैस की समस्या को भी घटाते हैं।

सौंफ का पानी कैसे बनाएं?

  • एक गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डालकर रातभर भिगो दें।
  • सुबह इस पानी को छानकर खाली पेट पिएं।
  • आप इसे हल्का गर्म करके भी पी सकते हैं, इससे पाचन और बेहतर होता है।

कैसे और कब पिएं?

  • सुबह खाली पेट, ताकि मेटाबॉलिज्म शुरू हो जाए।
  • खाना खाने के बाद, पाचन सुधारने के लिए।
  • सोने से पहले, ताकि डिटॉक्स हो और पाचन ठीक रहे।

सौंफ कैसे मदद करती है?

  • मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर कैलोरी जलाती है।
  • शरीर को डिटॉक्स करती है।
  • पाचन तंत्र मजबूत करती है जिससे पोषण बेहतर मिलता है।
  • पेट की सूजन और गैस घटाकर पेट सपाट दिखता है।

और भी फायदे:

  • ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है।
  • आंखों की रोशनी बढ़ाती है।
  • गर्मी में ठंडक देती है।
  • माहवारी के दर्द और सूजन को कम करती है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More