Fela News Lifestyle Header Banner

कम बजट में रोमांस का मजा! भारत की 5 सस्ती हनीमून डेस्टिनेशंस

कम बजट में रोमांस का मजा! भारत की 5 सस्ती हनीमून डेस्टिनेशंस

Last Updated Jun - 06 - 2026, 04:36 PM | Source : Fela News

Budget Friendly Destinations India: हनीमून पर लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं! भारत में ही मौजूद हैं ऐसी खूबसूरत और रोमांटिक जगहें, जहां कम बजट में यादगार छुट्टियां बिताई जा सकती हैं. जानिए टॉप 5 सस्ती हनीमून डेस्टिनेशंस।
भारत की 5 सस्ती हनीमून डेस्टिनेशंस
भारत की 5 सस्ती हनीमून डेस्टिनेशंस

Budget Friendly Honeymoon Destinations India: शादी के बाद हर कपल चाहता है कि वह अपने रिश्ते की नई शुरुआत किसी खूबसूरत और यादगार जगह से करे. लेकिन अक्सर शादी के भारी खर्चों के बाद हनीमून का बजट सीमित रह जाता है. अच्छी बात यह है कि भारत में ही ऐसी कई शानदार डेस्टिनेशंस मौजूद हैं, जहां कम खर्च में रोमांस, एडवेंचर और खूबसूरत नजारों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है. आइए जानते हैं उन बजट-फ्रेंडली हनीमून डेस्टिनेशंस के बारे में, जो आपकी पहली ट्रिप को यादगार बना सकती हैं.

मनाली, नैनीताल और मसूरी: रोमांस और पहाड़ों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

हनीमून की बात हो और मनाली का नाम न आए, ऐसा शायद ही हो. बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी वादियां और खूबसूरत घाटियां इसे कपल्स की पहली पसंद बनाती हैं. वहीं नैनीताल अपनी शांत झीलों और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है. अगर आप सुकून भरे माहौल में समय बिताना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती है.

मसूरी, जिसे "पहाड़ों की रानी" कहा जाता है, अपने शानदार मौसम और मनमोहक नजारों से हर कपल का दिल जीत लेती है. इन सभी जगहों पर होटल, स्थानीय परिवहन और खाने-पीने की सुविधाएं भी बजट के भीतर आसानी से मिल जाती हैं.

गुलमर्ग और लक्षद्वीप: हनीमून को बनाएं और भी खास

अगर आप बर्फीले नजारों के बीच रोमांटिक पल बिताना चाहते हैं, तो गुलमर्ग एक शानदार विकल्प है. यहां गोंडोला राइड, स्कीइंग, ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसी गतिविधियां कपल्स के अनुभव को और यादगार बना देती हैं.

वहीं, समुद्र प्रेमियों के लिए लक्षद्वीप किसी स्वर्ग से कम नहीं है. नीला समंदर, सफेद रेत और शांत बीच इसे एक परफेक्ट हनीमून डेस्टिनेशन बनाते हैं. यहां स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और सन बाथ जैसी गतिविधियों का भी आनंद लिया जा सकता है. खास बात यह है कि गुलमर्ग का ट्रिप लगभग 10 हजार रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि लक्षद्वीप की यात्रा करीब 20 हजार रुपये के बजट में पूरी की जा सकती है.

गंगटोक और रण ऑफ कच्छ: प्रकृति और संस्कृति का अनोखा संगम

सिक्किम की राजधानी गंगटोक उन कपल्स के लिए बेहतरीन जगह है, जो पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं. यहां से कंचनजंगा के शानदार दृश्य, त्सोमगो झील और स्थानीय बाजार आपकी यात्रा को खास बना सकते हैं.

वहीं गुजरात का रण ऑफ कच्छ हनीमून को एक अलग अनुभव देने वाला डेस्टिनेशन है. सफेद रेगिस्तान, रंगारंग रण उत्सव और लोक संस्कृति का अद्भुत मेल यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. गंगटोक की यात्रा करीब 20 हजार रुपये और रण ऑफ कच्छ का ट्रिप 9 से 10 हजार रुपये के बजट में पूरा किया जा सकता है.

ऊटी और माउंट आबू: कम खर्च में शानदार अनुभव

दक्षिण भारत की खूबसूरत हिल स्टेशन ऊटी अपनी हरियाली, चाय के बागानों और शांत वातावरण के लिए जानी जाती है. यहां का प्राकृतिक सौंदर्य कपल्स को एक अलग ही सुकून देता है.

इसके अलावा राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू भी हनीमून के लिए बेहतरीन और किफायती विकल्प माना जाता है. हर साल बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े यहां पहुंचते हैं. यहां की खूबसूरत झीलें, पहाड़ और रोमांटिक माहौल आपकी यात्रा को यादगार बना सकते हैं.

कम बजट में भी बन सकता है हनीमून यादगार

अगर आपका बजट सीमित है तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि आपको अपने हनीमून के सपनों से समझौता करना पड़ेगा. भारत में मौजूद ये खूबसूरत डेस्टिनेशंस कम खर्च में शानदार अनुभव देने के लिए मशहूर हैं. सही प्लानिंग के साथ आप अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत खूबसूरत यादों के साथ कर सकते हैं.

यह भी पढ़े 

World Famous Rivers: दुनिया की 7 खूबसूरत नदी किनारे बसी जगहें, घूमना बनाएं यादगार

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More