Header Image

गर्मी में दमकती त्वचा का राज! लाल, हरा, पीला फेस पैक कमाल

गर्मी में दमकती त्वचा का राज! लाल, हरा, पीला फेस पैक कमाल

Last Updated Apr - 01 - 2026, 03:06 PM | Source : Fela News

गर्मियों में त्वचा को ठंडक, ताजगी और निखार देने के लिए प्राकृतिक चीजें बेहद असरदार हैं. महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की जगह ये तीन आसान फेस पैक स्किन केयर रूटीन में शामिल करें.
गर्मी में दमकती त्वचा का राज!
गर्मी में दमकती त्वचा का राज!

गर्मियों की शुरुआत के साथ ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इस मौसम में पिंपल्स, चिपचिपाहट, टैनिंग और डलनेस जैसी दिक्कतें आम हो जाती हैं. ऐसे में स्किन केयर रूटीन में बदलाव करना बेहद जरूरी हो जाता है. विशेषज्ञों के अनुसार, महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स की बजाय नेचुरल चीजों का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है.

गर्मियों में स्किन प्रॉब्लम क्यों बढ़ती हैं

गर्मी के मौसम में पसीना और धूल-मिट्टी त्वचा पर जमा होकर पोर्स को बंद कर देती है. इससे पिंपल्स और ऑयलीनेस बढ़ जाती है. साथ ही तेज धूप के कारण टैनिंग और त्वचा की चमक भी कम हो जाती है.

हाइड्रेशन पर ध्यान देना जरूरी

इस मौसम में सबसे बड़ी गलती लोग हाइड्रेशन को नजरअंदाज कर देते हैं. कई लोग मॉइस्चराइजर लगाना बंद कर देते हैं, जिससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. इसलिए हल्के और लाइट वेट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना जरूरी है.

लाल रंग का फेस पैक

गर्मी में सनबर्न और त्वचा की जलन को कम करने के लिए लाल चंदन का फेस पैक काफी फायदेमंद होता है. इसके लिए लाल चंदन पाउडर में शहद और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार करें. यह पैक त्वचा को ठंडक देता है और लाल चकत्ते व पिंपल्स से राहत दिलाता है.

हरे रंग का फेस पैक

त्वचा को ठंडक और हाइड्रेशन देने के लिए ग्रीन फेस पैक अच्छा विकल्प है. खीरे का रस, एलोवेरा जेल, पुदीना और नीम का पेस्ट मिलाकर यह पैक तैयार किया जाता है. इससे दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा फ्रेश व चमकदार बनती है.

पीले रंग का फेस पैक

टैनिंग हटाने और स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए पीला फेस पैक बेहद असरदार है. इसके लिए दही, हल्दी, बेसन और संतरे के छिलके का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें. जरूरत पड़ने पर इसमें गुलाब जल या नींबू का रस भी मिलाया जा सकता है.

कैसे करें फेस पैक का इस्तेमाल

इन फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें. चेहरे और गर्दन पर लगाकर इसे लगभग 80 प्रतिशत सूखने दें, फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए साफ करें और सादे पानी से धो लें.

यह भी पढ़े 

Kitchen Cleaning Tips: किचन प्लेटफॉर्म की चिपचिप खत्म करें, तेल के दाग हटाने के आसान तरीके

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More