Fela News Lifestyle Header Banner

पेट के बल सोना सेहत के लिए हानिकारक, जानें 5 समस्याएं और क्यों छोड़ें यह आदत

पेट के बल सोना सेहत के लिए हानिकारक, जानें 5 समस्याएं और क्यों छोड़ें यह आदत

Last Updated Aug - 23 - 2025, 10:58 AM | Source : Fela News

Sleeping on Stomach Side Effects: पेट के बल सोने से रीढ़ और गर्दन में दर्द, साथ ही पाचन की दिक्कतें हो सकती हैं। जानें इसके 5 नुकसान और क्यों यह आदत छोड़ना जरूर
पेट के बल सोना सेहत के लिए हानिकारक
पेट के बल सोना सेहत के लिए हानिकारक

Sleeping on Stomach Side Effects: क्सर लोग थकान या आदत की वजह से पेट के बल सो जाते हैं, लेकिन यह पोज़िशन शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है। शुरुआत में यह आरामदायक लगे, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

रीढ़ की हड्डी पर दबाव

पेट के बल सोने से स्पाइन पर दबाव पड़ता है और उसकी नैचुरल शेप बिगड़ सकती है। इससे पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और आगे चलकर स्लिप डिस्क तक की समस्या हो सकती है।

गर्दन और कंधों में दर्द

इस पोज़िशन में सिर को एक ओर मोड़ना पड़ता है, जिससे गर्दन की मांसपेशियों पर तनाव बढ़ता है। नतीजतन अकड़न, दर्द और सिरदर्द हो सकता है। कंधों पर भी दबाव पड़ने से जकड़न आती है।

चेहरे पर झुर्रियां और पिंपल्स

चेहरा तकिए से चिपकने पर स्किन पर रगड़ होती है, जिससे झुर्रियां और पिंपल्स की समस्या बढ़ सकती है, खासकर ऑयली स्किन वालों में।

पाचन तंत्र पर असर

पेट पर दबाव बढ़ने से गैस, अपच और एसिडिटी हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा करने से एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम बढ़ जाती है।

गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक

प्रेग्नेंसी में पेट के बल सोना सुरक्षित नहीं है। इससे गर्भाशय पर दबाव पड़ता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More