Fela News Lifestyle Header Banner

Tips And Tricks:जले बर्तन चमकेंगे नए जैसे, अपनाएं ये देसी हेक्स

Tips And Tricks:जले बर्तन चमकेंगे नए जैसे, अपनाएं ये देसी हेक्स

Last Updated Oct - 15 - 2025, 12:05 PM | Source : Fela News

Kitchen Tips: कभी-कभी बर्तन अच्छे से रगड़ने के बाद भी काले दाग नहीं जाते। अब बिना मेहनत और रसायन के आप जले बर्तनों को आसानी से चमका सकते हैं। ये आसान Kitchen Ha
जले बर्तन चमकेंगे नए जैसे
जले बर्तन चमकेंगे नए जैसे

How to clean burnt utensils: हर घर में यही कहानी होती है… दाल या दूध उबलते-उबलते बर्तन में चिपक जाता है और बर्तन काला हो जाता है। फिर घंटों की रगड़ाई शुरू होती है। लेकिन अब परेशान होने की जरूरत नहीं, ये आसान और सस्ते Kitchen Hacks आपकी मदद करेंगे। न महंगे क्लीनर की जरूरत, न ज्यादा मेहनत।

बेकिंग सोडा और नींबू:

बर्तन ठंडा होने के बाद उस पर बेकिंग सोडा छिड़कें और आधा नींबू निचोड़ें। कुछ मिनट में बुलबुले उठेंगे। फिर स्पंज से हल्के हाथों रगड़ें, दाग और बदबू दोनों चले जाएंगे।

सिरका और पानी:

अगर बर्तन ज्यादा जला है, उसमें थोड़ा पानी और सिरका डालकर गैस पर 5–10 मिनट उबालें। ठंडा होने पर ब्रश से रगड़ें, जली परत आसानी से उतर जाएगी।

नमक और नींबू:

बेकिंग सोडा नहीं है तो आधे नींबू पर थोड़ा नमक लगाकर जले हिस्से पर रगड़ें। दाग हटेंगे और बर्तन चमक उठेंगे।

डिशवॉश जेल और गर्म पानी:

स्टील या नॉन-स्टिक बर्तन जले हों तो उसमें गर्म पानी और थोड़ा डिशवॉश जेल डालें। 30 मिनट बाद साफ करें, रगड़ने की जरूरत नहीं।

एल्यूमिनियम बर्तन:

काले एल्यूमिनियम बर्तन पर टमाटर का रस या सिरका लगाएं। कुछ देर बाद सूखे कपड़े से पोंछें, बर्तन नए जैसे चमकेंगे।

राख और साबुन:

गांवों में लोग लकड़ी की राख और साबुन मिलाकर पेस्ट बनाकर जले हिस्से पर लगाते हैं। कुछ देर बाद रगड़ें, दाग हटेंगे और बर्तन की असली चमक लौट आएगी।

बोनस टिप:

साफ करने के बाद बर्तन को सूखे कपड़े से पोंछें। आखिर में थोड़ा सिरका या नींबू का रस लगाएं, बर्तन में एक्स्ट्रा ग्लो आ जाएगा।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More