Fela News Lifestyle Header Banner

बरसात में मक्खियों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

बरसात में मक्खियों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Last Updated Sep - 27 - 2025, 03:30 PM | Source : Fela News

बरसात में घर में हर तरफ मक्खियां दिखने लगती हैं, जो कई बीमारियां फैला सकती हैं. ऐसे में इन्हें दूर रखने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं.
बरसात में मक्खियों से परेशान
बरसात में मक्खियों से परेशान

बरसात के मौसम में घर में नमी और सीलन बढ़ जाती है, जिससे गंदगी जमने लगती है और वहीं मक्खियां मंडराने लगती हैं। ये मक्खियां बाहर कूड़े-कचरे पर बैठकर घर में आ जाती हैं और खाने-पीने की चीजों को गंदा कर देती हैं। इस तरह ये कई बीमारियां फैलाती हैं। इसलिए इन्हें नज़रअंदाज़ करना बड़ी गलती हो सकती है। मक्खियों को भगाने के लिए ये आसान उपाय अपनाएं:

घर को साफ रखें

मक्खियां गंदगी की तरफ आकर्षित होती हैं। इसलिए रोज फिनायल मिले पानी से पोछा लगाएं और किचन को हमेशा सूखा और साफ रखें।

कपूर और तेजपत्ता जलाएं

मक्खियां तेज गंध बर्दाश्त नहीं कर पातीं। कपूर और तेजपत्ता जलाने से निकलने वाली महक और धुआं मक्खियों को तुरंत भगा देता है और घर को बैक्टीरिया से भी सुरक्षित रखता है।

नमक और सिरके से पोछा

नमक और सिरका बैक्टीरिया को खत्म करने वाले अच्छे एजेंट हैं। इन्हें पानी में मिलाकर पोछा लगाने से घर में मक्खियां नहीं टिकेंगी।

नींबू, नमक और फिटकरी का स्प्रे

नींबू को पानी में उबालकर उसमें कूटी हुई फिटकरी डालें। ठंडा होने पर इसे स्प्रे बोतल में भर लें और घर में छिड़काव करें। यह मक्खियों को भगाने का असरदार तरीका है।

इन बातों का ध्यान रखें

हमेशा घर को साफ-सुथरा रखें। कूड़ा खुले में न फेंकें, डस्टबिन को ढककर रखें और खाने-पीने की चीजों को ढककर ही रखें।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More