Fela News Lifestyle Header Banner

Vastu Tips For Home: वास्तु दोष से छुटकारा चाहिए? घर में रखें ये 5 चीजें, काम-धंधे में मिलेगा लाभ

Vastu Tips For Home: वास्तु दोष से छुटकारा चाहिए? घर में रखें ये 5 चीजें, काम-धंधे में मिलेगा लाभ

Last Updated Jun - 09 - 2025, 04:31 PM | Source : Fela News

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। इनके अनुसार, अगर घर में 5 खास चीजें रखी जाएं तो वास्तु दोष दूर होता है और धन, सफलता और सम्मान बढ
वास्तु दोष से छुटकारा चाहिए?
वास्तु दोष से छुटकारा चाहिए?

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आसान नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आए और हर काम में सफलता मिले, तो इन 5 चीजों को जरूर घर में रखें:

1. शंख (Conch Shell)

घर के मंदिर में शंख रखना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के समय शंख बजाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और बुरी शक्तियां दूर होती हैं। ध्यान रखें कि इस्तेमाल के बाद शंख को साफ करके पूजा घर में रखें।

2. शिवलिंग (Shivling)

घर में छोटा सा शिवलिंग जरूर होना चाहिए। यह ब्रह्मांड की शक्ति से जुड़ा होता है और इसे रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। शिवलिंग की पूजा से आत्मविश्वास बढ़ता है और मन शांत रहता है।

3. गरुड़ घंटी (Garud Bell)

पूजा के समय गरुड़ घंटी बजाना बहुत शुभ माना जाता है। यह घंटी छोटी होती है और इसके ऊपरी हिस्से में गरुड़ की आकृति बनी होती है। इसे घर में घुमा-घुमाकर बजाने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और बुरी शक्तियां भाग जाती हैं।

4. शालिग्राम (Shaligram)

शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने और पूजा करने से वास्तु दोष दूर होता है और रुके हुए काम बनने लगते हैं। खासकर पैसों की समस्या वाले घरों के लिए ये बहुत फायदेमंद है।

5. तुलसी का पौधा (Tulsi Plant)

तुलसी का पौधा शांति और शुद्धता का प्रतीक है। इसे घर में लगाने और रोज पानी देने से नेगेटिव एनर्जी घर में नहीं आती। तुलसी का हरा-भरा रहना शुभ माना जाता है और इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होती।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More