Header Image

Weight Loss Diet:वेट लॉस में कितनी रोटी सही? एक्सपर्ट ने बताया पूरा गणित

Weight Loss Diet:वेट लॉस में कितनी रोटी सही? एक्सपर्ट ने बताया पूरा गणित

Last Updated May - 09 - 2026, 05:47 PM | Source : Fela News

वेट लॉस के लिए रोटी छोड़ना जरूरी नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक सही मात्रा और सही समय पर रोटी खाने से वजन कंट्रोल किया जा सकता है. जानिए दिनभर में कितनी रोटियां खाना सही माना जाता है.
वेट लॉस में कितनी रोटी सही?
वेट लॉस में कितनी रोटी सही?

Weight Loss Diet:भारतीय थाली में रोटी का खास महत्व है. दोपहर का खाना हो या रात का डिनर, बिना रोटी के भोजन अधूरा माना जाता है. लेकिन जैसे ही बात वजन घटाने की आती है, सबसे पहले लोग रोटी कम करने या पूरी तरह छोड़ने के बारे में सोचने लगते हैं. कई लोग सिर्फ एक रोटी खाने लगते हैं, तो कुछ लोग कार्ब्स से बचने के लिए रोटी बिल्कुल बंद कर देते हैं. हालांकि हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि वेट लॉस के लिए रोटी छोड़ना जरूरी नहीं, बल्कि सही मात्रा और बैलेंस डाइट ज्यादा जरूरी है.

क्या वेट लॉस के लिए रोटी छोड़ना सही है?

आजकल बढ़ता वजन लोगों की सबसे बड़ी परेशानियों में शामिल हो चुका है. फिट रहने के लिए लोग जिम, डाइटिंग और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं. लेकिन अक्सर लोग सबसे पहले अपनी डाइट से रोटी हटाने की गलती कर बैठते हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक ऐसा करना शरीर के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.

रोटी शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और एनर्जी देने का काम करती है. अगर सीमित मात्रा में गेहूं, मल्टीग्रेन या बाजरे की रोटी खाई जाए, तो इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती. यही वजह है कि रोटी को पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसकी मात्रा कंट्रोल करना ज्यादा बेहतर माना जाता है.

दिनभर में कितनी रोटी खाना सही?

जयपुर की आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर किरण गुप्ता के मुताबिक, वेट लॉस के दौरान रोटी की मात्रा धीरे-धीरे कम करनी चाहिए. अगर कोई व्यक्ति पहले तीन रोटी खाता था, तो उसे पहले दो और फिर जरूरत के हिसाब से एक रोटी तक लाना चाहिए.

उनका कहना है कि डाइट का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा सलाद, हरी सब्जियां, दाल और हेल्दी फूड होना चाहिए, जबकि सिर्फ 10 प्रतिशत हिस्सा रोटी जैसी चीजों का होना चाहिए. इससे शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और वजन कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.

प्रोटीन इंटेक भी है बेहद जरूरी

सिर्फ रोटी कम करने से वजन नहीं घटता. सही मात्रा में प्रोटीन लेना भी बेहद जरूरी होता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक कम एक्टिव लोगों को प्रति किलो वजन के हिसाब से 1.2 से 1.5 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. वहीं जिम या वर्कआउट करने वालों के लिए यह मात्रा 1.6 से 2.2 ग्राम तक हो सकती है.

अगर किसी व्यक्ति का वजन 70 किलो है, तो उसे हल्की एक्टिविटी में करीब 84 से 105 ग्राम प्रोटीन और रेगुलर वर्कआउट करने पर 112 से 154 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए.

बैलेंस डाइट से ही मिलेगा सही रिजल्ट

वेट लॉस का मतलब भूखा रहना नहीं, बल्कि सही मात्रा में सही चीजें खाना है. अगर आप रोटी की मात्रा कंट्रोल करें, हेल्दी डाइट लें और नियमित एक्सरसाइज करें, तो वजन तेजी से और हेल्दी तरीके से कम किया जा सकता है.

यह भी पढ़े 

तौलिया-कंघा बदलने में देरी पड़ सकती भारी, बढ़ सकता इंफेक्शन खतरा

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More