Last Updated Sep - 26 - 2025, 02:07 PM | Source : Fela News
Thailand: थाइलैंड भारतीय यात्रियों के सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। आइए जानते हैं कि थाइलैंड यात्रा के दौरान कौन-कौन सी चीजें मुफ्त मिलती हैं और किसको फ
Thailand Free Entry: थाईलैंड भारतीय यात्रियों के लिए बेहद पसंदीदा डेस्टिनेशन है। सुंदर बीच, रंगीन नाइटलाइफ, शॉपिंग और खाने-पीने की वजह से हर साल लाखों भारतीय यहां घूमने आते हैं। इसके अलावा, थाईलैंड सरकार और टूरिज्म एजेंसी सैलानियों के लिए कई फ्री सुविधाएं और ऑफर्स भी देती हैं। आइए जानते हैं इन आसान और खास ऑफर्स के बारे में।
1. वीजा-फ्री एंट्री
थाईलैंड ने भारत और ताइवान के पर्यटकों के लिए वीजा माफी योजना लागू की थी। इसके तहत भारतीय पर्यटक बिना वीजा 30 दिन तक थाईलैंड में रह सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा समय-समय पर बदलती रहती है, इसलिए ट्रैवल से पहले लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक करें।
2. एयरपोर्ट पर वेलकम गिफ्ट्स
“WOW! Thailand Passport Privileges” स्कीम के तहत Suvarnabhumi, Don Mueang और Phuket एयरपोर्ट पर आने वाले सैलानियों को थाईलैंड की संस्कृति दर्शाने वाले छोटे गिफ्ट्स मिलते हैं।
3. TAGTHAi Pass ऐप से फ्री सुविधाएं
थाईलैंड सरकार ने सैलानियों के लिए TAGTHAi Pass ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप से:
7 दिन का फ्री इंटरनेट वाला टूरिस्ट सिम कार्ड
रेस्टोरेंट और स्पा पर डिस्काउंट
कुछ जगहों पर बेहतर एक्सचेंज रेट
4. मुफ्त घरेलू उड़ानों की योजना
“Buy International, Free Domestic Flights” स्कीम के तहत विदेशी पर्यटकों को थाईलैंड के अलग शहरों में मुफ्त या कम दाम पर घरेलू उड़ान मिल सकती है। अभी यह स्कीम पूरी तरह लागू नहीं हुई है।
5. शॉपिंग मॉल्स में फ्री गिफ्ट्स
ICONSIAM और SOOKSIAM जैसे बड़े मॉल्स में टूरिस्ट कार्ड दिखाने पर फ्री गिफ्ट्स मिलते हैं। इसमें ड्राई फ्रूट्स, डिफ्यूज़र या थाई स्पेशल प्रोडक्ट शामिल हो सकते हैं।
6. सीमित समय वाले प्रमोशन
त्योहारों या खास सीजन में टूरिस्ट्स के लिए फ्री कल्चरल शोज़, गिफ्ट पैक या सैंपल प्रोडक्ट्स मिल सकते हैं।
Jun - 01 - 2026
This Drink Is The Best:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और उमस लोगों की... Read More
May - 29 - 2026
South Korea Becomes Second Largest Beauty Exporter:दुनियाभर में इस समय साउथ कोरिया की ब... Read More
May - 29 - 2026
Best Desi Summer Drinks: देशभर में नौतपा की भीषण गर्मी लोगों का हाल बेह... Read More