Header Image

जीभ से पता चलता है आपकी सेहत, बदलता रंग कई बीमारियों का दे सकता है संकेत

जीभ से पता चलता है आपकी सेहत, बदलता रंग कई बीमारियों का दे सकता है संकेत

Last Updated Sep - 06 - 2025, 12:34 PM | Source : Fela News

What's a Normal Tongue Color : जीभ का रंग देखकर आप अपने स्वास्थ्य के बारे में कई बातें जान सकते हैं। बस अपने जीभ के रंग पर ध्यान दें।
जीभ से पता चलता है आपकी सेहत
जीभ से पता चलता है आपकी सेहत

Tongue Color : जीभ सिर्फ खाने का स्वाद लेने का अंग नहीं है, बल्कि यह आपके स्वास्थ्य का आईना भी है। जीभ का रंग बदलना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। सामान्य रूप से जीभ गुलाबी होती है। लेकिन अगर यह काली, पीली, लाल या नीली हो रही है, तो यह आपकी हेल्थ के बारे में जानकारी देती है। आइए जानते हैं जीभ के रंग और उनसे जुड़ी बीमारियां।

पीली जीभ:

अगर आपकी जीभ पीली है, तो यह एनीमिया, पीलिया, शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) या खराब ओरल हेल्थ का संकेत हो सकता है। लिवर की समस्या में भी जीभ पीली हो सकती है।

काली जीभ:

काली जीभ अक्सर मुंह की सफाई न होने, धूम्रपान या तंबाकू सेवन से होती है। एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल और डायबिटीज भी इसका कारण बन सकते हैं।

लाल जीभ:

अगर जीभ गुलाबी से लाल हो रही है, तो यह स्कैलेट फीवर या कावासाकी रोग का संकेत हो सकता है। स्ट्राबेरी जैसी लाल और उभरी हुई जीभ विटामिन बी की कमी में भी दिखती है।

नीली जीभ:

नीली जीभ ब्लड में ऑक्सीजन की कमी की वजह से होती है। यह दिल और फेफड़ों की समस्या का भी संकेत हो सकती है।

सफेद जीभ:

सफेद परत वाली जीभ मुंह में बैक्टीरिया या फंगस जमा होने से होती है। कमजोर इम्यून सिस्टम इसे बढ़ा सकता है।

Share :

Trending this week

स्पेस-टाइम का रहस्य!

Jun - 13 - 2026

Space Time: स्पेस टाइम आधुनिक विज्ञान की सबसे रहस्यमयी और रोमा... Read More

मां कामाख्या दर्शन का सुनहरा मौका

Jun - 13 - 2026

Maa Kamakhya Tour Package: धार्मिक यात्राओं को आसान और किफायती बनाने के ... Read More

किचन की ये 3 चीजें चुपचाप बिगाड़ रहीं आपकी आंखें!

Jun - 11 - 2026

Kitchen Items That Can Damage Your Eyes: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली कुछ सा... Read More