Header Image

2026 Hyundai Verna vs Honda City: खरीदने से पहले जानें बड़ा मुकाबला

2026 Hyundai Verna vs Honda City: खरीदने से पहले जानें बड़ा मुकाबला

Last Updated Mar - 28 - 2026, 10:29 AM | Source : Fela News

2026 हुंडई वरना और होंडा सिटी मिड-साइज सेडान सेगमेंट की लोकप्रिय कारें हैं। वरना फीचर्स और टर्बो इंजन में आगे है, जबकि सिटी बेहतर प्रैक्टिकलिटी और हाइब्रिड विकल्प देती है।
सेडान सेगमेंट में पुरानी राइवलरी फिर गर्म
सेडान सेगमेंट में पुरानी राइवलरी फिर गर्म

2026 Hyundai Verna vs Honda City:हुंडई ने हाल ही में अपनी अपडेटेड वरना को नए फीचर्स और बदले हुए डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। इन बदलावों के बाद यह मिड-साइज सेडान सेगमेंट में और मजबूत दावेदार बन गई है। इस सेगमेंट में इसकी सबसे बड़ी और पुरानी टक्कर होंडा सिटी से है, जो लंबे समय से फैमिली कार के रूप में पसंद की जाती रही है।

कीमत में कितना अंतर

कीमत की बात करें तो हुंडई वरना की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.98 लाख रुपये से शुरू होकर 18.25 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, होंडा सिटी की कीमत 11.95 लाख रुपये से 16.07 लाख रुपये तक है। दोनों के एंट्री-लेवल वेरिएंट में करीब 1 लाख रुपये का अंतर है, जबकि टॉप वेरिएंट में वरना लगभग 2.2 लाख रुपये महंगी पड़ती है। सिटी का हाइब्रिड वर्जन करीब 20 लाख रुपये में आता है।

साइज और डिजाइन

दोनों कारों का साइज लगभग समान है, लेकिन थोड़ा अंतर देखने को मिलता है। वरना थोड़ी चौड़ी है, जबकि सिटी लंबाई और ऊंचाई में थोड़ी बड़ी है। वरना का व्हीलबेस 70 मिमी ज्यादा है, जिससे केबिन में बेहतर स्पेस मिलता है। डिजाइन के मामले में दोनों की स्टाइल अलग है, जो अलग-अलग ग्राहकों को आकर्षित करती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन ऑप्शन में दोनों कारों में 1.5 लीटर का नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। हालांकि, वरना में 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया गया है, जो ज्यादा पावरफुल है। वरना का टर्बो इंजन 160 पीएस पावर और 253 एनएम टॉर्क देता है, जबकि सिटी का इंजन 121 पीएस पावर और 145 एनएम टॉर्क देता है। दोनों कारों में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं, लेकिन वरना में टर्बो इंजन के साथ डीसीटी गियरबॉक्स का अतिरिक्त विकल्प मिलता है।

फीचर्स और सेफ्टी

फीचर्स के मामले में वरना थोड़ा आगे नजर आती है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड सीट्स और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं।

सेफ्टी की बात करें तो दोनों कारों में 6 एयरबैग, ईएससी, टीपीएमएस और एडीएएस जैसे फीचर्स मिलते हैं, जबकि वरना में 7 एयरबैग दिए गए हैं। दोनों को ही 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

कौन है बेहतर विकल्प

अगर आप ज्यादा फीचर्स और पावरफुल इंजन चाहते हैं, तो वरना बेहतर विकल्प हो सकती है। वहीं, अगर आप प्रैक्टिकलिटी और हाइब्रिड ऑप्शन के साथ भरोसेमंद फैमिली कार चाहते हैं, तो होंडा सिटी एक अच्छा चुनाव है।

यह भी पढ़े 

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों पर बड़ा धमाका, ₹4 लाख तक की भारी छूट का ऐलान

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More