Header Image

फोल्डेबल के बाद फ्लिप iPhone पर काम, ऐप्पल की नई तैयारी।

फोल्डेबल के बाद फ्लिप iPhone पर काम, ऐप्पल की नई तैयारी।

Last Updated Feb - 02 - 2026, 04:57 PM | Source : Fela News

रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐप्पल फोल्डेबल iPhone के बाद क्लैमशेल डिजाइन वाले फ्लिप iPhone पर काम कर रही है। लॉन्च अगले साल होने की संभावना जताई जा रही है।
फोल्डेबल के बाद फ्लिप iPhone पर काम
फोल्डेबल के बाद फ्लिप iPhone पर काम

स्मार्टफोन बाजार में फोल्डेबल डिवाइस अब एक नया ट्रेंड बन चुके हैं और इस सेगमेंट में सैमसंग जैसी कंपनियां पहले से अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी हैं। ऐसे में अब नजरें ऐप्पल पर टिकी हुई हैं, जो कथित तौर पर फोल्डेबल और फ्लिप दोनों तरह के iPhone पर काम कर रही है। कई टेक रिपोर्ट्स और लीक के अनुसार, कंपनी इस साल अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone पेश कर सकती है, जबकि उसके बाद क्लैमशेल डिजाइन वाला फ्लिप iPhone भी लाइनअप में शामिल हो सकता है। 

माना जा रहा है कि ऐप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone टैबलेट जैसे बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे किताब की तरह खोला जा सकेगा। इसके बाद कंपनी कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर वाला फ्लिप मॉडल पेश कर सकती है, जो मुड़कर छोटा हो जाए और खोलने पर सामान्य iPhone जैसा अनुभव दे । यही रणनीति अभी सैमसंग की Galaxy Z Flip सीरीज में देखने को मिलती है। 

लीक्स में यह भी संकेत मिले हैं कि ऐप्पल का संभावित फ्लिप iPhone आकार में मौजूदा क्लैमशेल फोल्डेबल फोनों के करीब हो सकता है। इसमें बाहर की तरफ छोटा कवर डिस्प्ले और खोलने पर बड़ा मेन डिस्प्ले मिल सकता है। कवर स्क्रीन नोटिफिकेशन, कॉल और क्विक कंट्रोल के लिए उपयोगी होगी, जबकि मुख्य स्क्रीन पर यूजर को फुल iOS एक्सपीरियंस मिलेगा। 

हालांकि, ऐप्पल की तरफ से अभी तक इन डिवाइसों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन टेक इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज है कि कंपनी अपने iPhone के 20 साल पूरे होने के मौके पर कुछ बड़ा पेश कर सकती है। ऐसे में फोल्डेबल और फ्लिप iPhone को कंपनी एक प्रीमियम और इनोवेटिव प्रोडक्ट के रप में पेश कर सकती है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone में बड़ा इंटरनल डिस्प्ले, छोटा कवर डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और नया चिपसेट देखने को मिल सकता है। बैटरी भी मौजूदा iPhone मॉडल्स से बड़ी हो सकती है ताकि बड़े डिस्प्ले की जरूरत पूरी हो सके। इसी के बाद फ्लिप मॉडल आने की उम्मीद है, जो स्टाइल और पोर्टेबिलिटी पर ज्यादा फोकस करेगा। 

कीमत की बात करें तो फोल्डेबल और फ्लिप iPhone दोनों ही प्रीमियम सेगमेंट में आ सकते हैं। अनुमान है कि इनकी कीमत 2 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है, क्योंकि फोल्डेबल तकनीक अभी महंगी है और ऐप्पल अपने प्रोडक्ट्स को प्रीमियम कैटेगरी में ही रखता है। 

फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती या विकास चरण में माना जा रहा है। लेकिन अगर ये डिवाइस बाजार में आते हैं, तो फोल्डेबल सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा शुरू हो सकती है। ऐप्पल की एंट्री से इस कैटेगरी को नई दिशा मिलना तय माना जा रहा है। 

तकनीक के इस बदलते दौर में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ऐप्पल अपने फोल्डेबल और फ्लिप iPhone के साथ बाजार में कब और किस अंदाज में दस्तक देता

यह भी पढ़े 

ब्लूटूथ ऑन रहने से कितनी घटती है बैटरी ? सच जानिए।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More