Fela News Lifestyle Header Banner

Backrub से Google तक: 27 साल की हुई दुनिया की सबसे बड़ी सर्च कंपनी

Backrub से Google तक: 27 साल की हुई दुनिया की सबसे बड़ी सर्च कंपनी

Last Updated Sep - 27 - 2025, 04:50 PM | Source : Fela News

Google ने 27 साल पूरे किए, Backrub से शुरुआत, अब सर्च, AI, यूट्यूब, एंड्रॉयड सहित टेक दुनिया में बादशाह।
Backrub से Google तक
Backrub से Google तक

Google ने इस साल अपना 27वां जन्मदिन मना लिया है। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में गिनी जाने वाली Google की शुरुआत एक छोटे से प्रोजेक्ट "Backrub" के नाम से हुई थी।

1996 में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो छात्रों लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने इंटरनेट पर बेहतर सर्च इंजन बनाने का आइडिया दिया। उन्होंने अपने प्रोजेक्ट का नाम रखा था "Backrub"। यह सिस्टम वेब पेजों को लिंक के आधार पर रैंक करता था, जो उस समय एक अनोखा प्रयोग था। बाद में 1998 में कंपनी का नाम बदलकर "Google" रखा गया, जो असल में "Googol" शब्द से लिया गया था, जिसका मतलब है 1 के बाद 100 शून्य।

शुरुआत गेराज से हुई थी लेकिन आज Google सिर्फ सर्च इंजन नहीं, बल्कि ईमेल, मैप्स, एंड्रॉयड, यूट्यूब और AI जैसी टेक्नोलॉजी का बादशाह बन चुका है। पिछले 27 सालों में कई कंपनियों ने Google को चुनौती देने की कोशिश की, लेकिन कोई भी उसकी टक्कर तक नहीं पहुंच सका।

आज Google अरबों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा है और तकनीक की दुनिया में इसका सफर लगातार आगे बढ़ रहा है।

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More