Fela News Lifestyle Header Banner

फोन अनप्लग करते ही बैटरी खत्म? जानें कारण और आसान समाधान

फोन अनप्लग करते ही बैटरी खत्म? जानें कारण और आसान समाधान

Last Updated Nov - 24 - 2025, 06:12 PM | Source : Fela News

कई बार नया फोन भी जल्दी बैटरी खत्म करने लगता है, जिससे उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है. चलिए जानते हैं इसके कारण और आसान समाधान।
फोन अनप्लग करते ही बैटरी खत्म?
फोन अनप्लग करते ही बैटरी खत्म?

लंबे समय इस्तेमाल के बाद स्मार्टफोन की बैटरी कमजोर होना आम बात है, लेकिन कई बार नया फोन भी जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है. इससे फोन यूज़ करना मुश्किल हो जाता है और बाहर जाते समय पावर बैंक की जरूरत पड़ती है. अगर आपके फोन में भी यह समस्या आ रही है, तो इसके पीछे कुछ वजहें हो सकती हैं. यहां उन्हीं कारणों और उनके आसान समाधान की जानकारी दी गई है:

बैकग्राउंड ऐप्स

कई बार एक साथ कई ऐप्स खुली रह जाती हैं और बैकग्राउंड में लगातार चलती रहती हैं. ये डेटा और बैटरी दोनों खपत करती हैं. इसे ठीक करने के लिए बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स बंद करें और सेटिंग्स में जाकर ज्यादा बैटरी खाने वाली ऐप्स की बैकग्राउंड एक्टिविटी बंद कर दें.

स्क्रीन ब्राइटनेस

बड़ी स्क्रीन और ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले ज्यादा बैटरी लेते हैं. फुल ब्राइटनेस पर कंटेंट देखने से बैटरी और भी जल्दी खत्म होती है. इसलिए ऑटो-ब्राइटनेस ऑन कर लें, इससे जरूरत के हिसाब से स्क्रीन लाइट एडजस्ट हो जाती है और बैटरी बचती है.

कमजोर नेटवर्क

कम नेटवर्क में फोन लगातार सिग्नल ढूंढने की कोशिश करता है, जिससे बैटरी ज्यादा खर्च होती है. अगर नेटवर्क बहुत कमजोर हो, तो कुछ समय के लिए एयरप्लेन मोड ऑन करके बैटरी बचाई जा सकती है.

सॉफ्टवेयर अपडेट न होना

पुराना सॉफ्टवेयर या ऐप्स ठीक से काम नहीं करते और ज्यादा बैटरी खर्च कर देते हैं. इसलिए फोन और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।

ये भी पढ़ें- 

WhatsApp बाय-बाय! अब YouTube पर सीधे भेजें वीडियो मैसेज

Share :

Trending this week

24 घंटे चलाने पर किसका बिल ज्यादा?

Jun - 09 - 2026

Air Cooler Vs Portable AC:गर्मियों में राहत पाने के लिए लोग अक्सर एयर कू... Read More

Google Photos में फोटो सेव होते ही कहां जाती हैं?

Jun - 01 - 2026

Tech Hacks: स्मार्टफोन की स्टोरेज फुल होने का मैसेज आज लगभग हर ... Read More

Meta की बढ़ेगी टेंशन!

Jun - 01 - 2026

टेक दिग्गज Apple के बहुप्रतीक्षित Smart Glasses को लेकर बड़ा अपडेट ... Read More